(भारत भूषण)
(राँची)
झारखंड IFWJ प्रेसिडेंट भारत भूषण के नेतृत्व में विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतों से मिल निष्पक्ष जांच और कार्यवाही की मांग की
भारत भूषण ने कहा पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और उनके अधिकारों की रक्षा IFWJ की है प्राथमिकता
पत्रकार हितों की लड़ाई को आगे बढ़ाते हुए इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट ने अमित दास मामले में नई पहल की है। झारखंड प्रदेश अध्यक्ष भारत भूषण प्रसाद के नेतृत्व में संगठन का प्रतिनिधिमंडल आज विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो से मिला और पूरे प्रकरण की जानकारी दी। प्रतिनिधिमंडल ने गिरफ्तारी से जुड़े तथ्यों को रखते हुए निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की।
विधानसभा अध्यक्ष ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संज्ञान लिया और डीजीपी को उचित कार्रवाई करने का निर्देश देने की बात कही।
इसे पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। प्रतिनिधिमंडल में सन्मार्ग के मनोज कुमार, आज तक के ब्यूरो हेड सत्यजीत कुमार, दैनिक भास्कर के ब्यूरो हेड विनोद ओझा, सियासी उफुक के सरफराज हुसैन, लाइव टाइम्स के विशाल भारद्वाज और दिलीप सिंह परिहार सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।
अध्यक्ष ने ने दोहराया कि पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा संगठन की प्राथमिकता है।
प्रेसिडेंट भारत भूषण प्रसाद के नेतृत्व में उठाया गया यह कदम पत्रकार समुदाय के मनोबल को मजबूत करने वाला माना जा रहा है और इसे पत्रकार एकजुटता की मिसाल के रूप में देखा जा रहा है।




