(मुकेश सेठ)
(मुम्बई)
सेमिनार में मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार विजय विनीत AI पत्रकारिता पर लोगों को देंगे तकनीकी जानकारी
उत्तराखंड प्रान्त के खटीमा स्इंथित स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (KITM) के ऑडिटोरियम में सोमवार, 25 अगस्त 2025 को “एआई जर्नलिज्म में अवसर और चुनौतियां” विषय पर एक दिवसीय सेमिनार आयोजित होगा। यह कार्यक्रम दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक चलेगा।
इस अवसर पर बनारस के वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक विजय विनीत मुख्य वक्ता के रूप में छात्रों को संबोधित करेंगे। विजय विनीत बनारस के वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं।
पत्रकारिता के साथ-साथ विजय विनीत एक सशक्त लेखक भी हैं। उनकी चर्चित किताबों में बनारस लॉकडाउन, मैं इश्क लिखूं, तुम बनारस समझना और बतकही बनारसी की अआदि शामिल हैं। इन पुस्तकों में बनारस की संस्कृति, जीवन संघर्ष और सामाजिक संवेदनाओं की झलक मिलती है।
हाल ही में उन्होंने “जर्नलिज्म AI ” नामक पुस्तक लिखी है, जो हिंदी भाषा में एआई पत्रकारिता पर प्रकाशित होने वाली देश की पहली पुस्तक है। यह किताब पत्रकारिता के छात्रों के लिए मील का पत्थर साबित हो रही है। इसमें उन्होंने एआई पत्रकारिता की संभावनाओं, तकनीकी चुनौतियों और नैतिक जिम्मेदारियों पर विस्तार से प्रकाश डाला है।
विजय विनीत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की पत्रकारिता में देश के अग्रणी विशेषज्ञ माने जाते हैं। मोबाइल जर्नलिज्म (MoJo) से लेकर एआई पत्रकारिता तक उनकी विशेषज्ञता युवा पत्रकारों के लिए मार्गदर्शन का स्रोत है। वे मानते हैं कि भविष्य की पत्रकारिता तकनीकी नवाचार और मानवीय मूल्यों के संतुलन पर टिकेगी। उनकी पत्रकारिता और सामाजिक योगदान के लिए उन्हें कई पुरस्कार और सम्मान प्राप्त हैं।
सेमिनार में वरिष्ठ पत्रकार एपी सिंह, सोशल मीडिया विशेषज्ञ इंजीनियर अमित पटेल, वरिष्ठ पत्रकार राजेश छाबड़ा (खटीमा) और वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. भावेश (आनंद हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, खटीमा) भी अपने विचार रखेंगे।
KITM प्रबंधन के अनुसार, इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों को पत्रकारिता में एआई तकनीक के अवसरों और चुनौतियों से अवगत कराना है। कार्यक्रम से छात्रों को न सिर्फ तकनीकी ज्ञान मिलेगा, बल्कि उन्हें पेशेवर नैतिकता और पत्रकारिता की सच्ची पहचान को भी समझने का अवसर मिलेगा।




