(राजेश बैरागी)
(गौतम बुद्ध नगर)
गाजियाबाद नगर निगम द्वारा वाहनों की जीपीएस मॉनिटरिंग को बढ़ाया गया है।स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ जलकल निर्माण तथा उद्यान और प्रकाश विभाग के वाहनों को भी जीपीएस के माध्यम से मॉनिटर किया जा रहा है।
नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर में ऑनलाइन चल रहे जीपीएस मॉनिटरिंग सिस्टम के कार्यों का जायजा लिया गया, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन वाहनों की मॉनिटरिंग के साथ वॉटर स्प्रिंकलर, उद्यान के ट्रैक्टर, जे सी बी व अन्य वाहनों की प्रॉपर मॉनिटरिंग निगम द्वारा की जा रही है, नगर आयुक्त द्वारा मौके पर कार्य कर रही टीम से सीधा संवाद करते हुए चल रहे मॉनिटरिंग की कार्यों पर जानकारी ली गई, 611 डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन वाहन, उद्यान विभाग से लगभग 40 वाहन, जलकल विभाग की लगभग 18 वाहन की मॉनिटरिंग के बारे में जानकारी ली गई l
मौके पर अपर नगर आयुक्त अवनींद्र, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश, प्रभारी उद्यान डॉक्टर अनुज, निर्माण से नरेंद्र कुमार चौधरी मुखिया अभियंता निर्माण भी उपस्थित रहे l
नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि गाजियाबाद नगर निगम द्वारा निगम के वाहनों की मॉनिटरिंग को प्रबल किया गया है स्वास्थ्य, जलकल, निर्माण, उद्यान और प्रकाश विभाग के वाहनों पर नजर रखी जा रही है व्हीकल ट्रैकिंग मॉनिटरिंग सिस्टम के माध्यम से मॉनिटरिंग को सरल बनाया गया है लगभग 25 ऑपरेटर के माध्यम से सुबह 6:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक जनहित के कार्य कर रहे निगम के वाहनों की मॉनिटरिंग की जाती है, ड्राइवर की रूट से भटकते ही कॉल सेंटर के माध्यम से ड्राइवर को कॉल जाती है तथा मॉनिटरिंग के क्रम में शहर वासियों को सुविधा दी जा रही है l
गाजियाबाद नगर निगम द्वारा पिछले 2 साल में शहर वासियों को सुविधा देने के क्रम में व्हीकल ट्रैकिंग मॉनिटरिंग सिस्टम को बढ़ावा दिया गया है जिसमें विभागीय अधिकारियों द्वारा शहर में चल रहे निगम के वाहनों पर नजर रखी जा रही है, नगर आयुक्त द्वारा अधिकारियों को प्रतिदिन मॉनिटरिंग की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए दिशा भी दिए गए l वीटीएमएस के माध्यम से लगभग 780 वाहनों की मॉनिटरिंग की जा रही हैl



