(मुकेश सेठ)
(मुम्बई)
शंकराचार्य जी के साथ क्या व्यवहार हो रहा है जिस समय शिखा पकड़कर अपमानित किया जा रहा था उस वक्त भाजपा के कहां थे सपा सुप्रीमो ने साधा निशाना
गुरु नानक जी ने कहा था वस्त्र पहनने, कान छिदवाने से कोई योगी नहीं हो जाता कहा पूर्व मुख्यमंत्री
चीफ़ मिनिस्टर विष्ट साहब जापान जा रहे हैं क्योटो नहीं जा रहे जो बुलेट ट्रेन पहले 1 करोड़ की थी अब 2 करोड़ की हो चुकी है कहा यादव ने
सपाध्यक्ष ने पार्टी मुख्यालय में दूसरे दलों से आए कई नेताओं को दल में कराया शामिल
भाजपा हर जगह गंदगी फैला रही है और वैसे भी ये सरकार बचने वाली नहीं है और जनता ने सरकार को नकार दिया है बस “वोट” करने का लोग “वेट” कर रहे हैं।
उक्त दावा पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज लखनऊ में पार्टी के मुख्य कार्यालय के डॉ राममनोहर लोहिया सभागार में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा।
उन्होंने आगे कहा हम सब दलित, पीड़ित, शोषित लोगों के साथ हैं और वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।
सपाध्यक्ष ने भरोसा दिलाया कि संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए समाजवादी साथी पीडीए से मिलकर सामाजिक न्याय की स्थापना करने के लिए संकल्पित है। उत्तर प्रदेश को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाने का काम समाजवादी करेंगे। अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी में शामिल होने वाले सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए उन्हें बहुत-बहुत धन्यवाद दिया।
आगे कहा कि गीता में लिखा है माया में रह कर भी माया से जो दूर रहे वो योगी है। गुरु नानक जी ने भी कहा था वस्त्र पहनने, कान छिदवाने से कोई योगी नहीं होता है।
उन्होंने प्रश्न दागा कि बताइए शंकराचार्य जी के साथ क्या व्यवहार हो रहा है,जिस समय शिखा को पकड़ कर अपमानित किया जा रहा था उस समय भाजपा के लोग कहां थे, हमारी सनातनी व्यवस्था में किसी शंकराचार्य को गंगा स्नान से रोका नहीं गया लेकिन ये पहली बार हुआ। अब घटिया आरोप लगवा रहे है।

यादव ने कहा कि 20 साल पुरानी बात शंकराचार्य को अपमानित करने के लिए किसको ढूंढ कर लाए। रामभद्राचार्य जी के बारे में कुछ बोलना नहीं चाहिए, लेकिन अगर यह उनका चेला है, तो मुझे यह गलती हुई है। आदरणीय रामभद्राचार्य जी पर 420 का मुकदमा था, उसको हमने वापस लिया था मुझे उन्हें जेल भेज देना चाहिए था।
उन्होंने कहा कि इन दिनों गोमती को लेकर सीरियस टॉक और डिस्कशन हो रहा है। अखबारों में चर्चा हो रही है, गोमती के पानी को दूषित होने से कितने लोग बीमार हो रहे हैं अन्य बीमारियां आ रही है, जो व्यवस्था हमने शुरू की थी हिंडन नदी, वरुणा नदी, काली नदी साफ करने की बात थी, भाजपा ने कुछ नहीं किया।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा ये विकास से नफरत करते है, अंडरग्राउंड पाइपलाइन बिछा रहे हैं जो भ्रष्टाचार की पाइपलाइन है। बुंदेलखंड से सीधी पाइपलाइन लखनऊ जा रही है।
अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज़ कसा कि चीफ मिनिस्टर बिष्ट साहब जापान जा रहे है, वहां का एक डॉयलाग बड़ा मशहूर हुआ था। बिष्ट जी क्योटो नहीं जा रहे है? बुलेट ट्रेन 1 करोड़ की थी अब 2 करोड़ की हो गई है।
बीजेपी वाले फर्जी वीडियो चलाते है ताकि नफरत कैसे फैलाएं। कन्नौज में हिंदू नेता ने मुस्लिम भाई से मंदिर में मीट फिकवा दिया। जब जांच हुई तो 1 साल जेल में रहे। नाले में गिरने से बेटी की मौत हो गई। गोरखपुर में 19 लोगों की आंख की रोशनी चली गई ये गोरखधंधा चल रहा इनकी सरकार में है।
यादव ने कहा कि यह नहीं बताया गया कि उनकी सुरक्षा किस आधार पर हटाई गई। सुरक्षा टीम में माली, गेट खोलने वाले को भी गिन लिया गया। भाजपा सरकार पहले हमारा और नेताजी का घर भी छीन चुकी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की एसपीजी सुरक्षा हटाई गई,उनका घर भी छीना गया था।
आगे कहा कि हम समाजवादी लोग घबराने वाले नहीं है,सब सुरक्षा वापस भी ले लेंगे तो भी हम इनको सरकार से हटा देंगे।




