(सुबल कुमार डे)
(अगरतला)
राज्य में कर्मरत पत्रकारों के पेशागत सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के क्षेत्र में एकतापूर्ण संघर्ष करेंगे त्रिपुरा वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसिएशन। उक्त बातें अगरतला प्रेस क्लब में हुए संवाद सम्मेलन में त्रिपुरा वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसिएशन संगठन के नवनिर्वाचित सभाध्यक्ष राज्य के वरिष्ठ पत्रकार पत्रकार बिजॉय पॉल ने कही।
पिछले दिनों अगरतला स्थित शहीद भगत सिंह यूथ आवास में सम्पन्न हुए द्विवार्षिक राज्य सम्मेलन में इस विषय पर सभाध्यक्ष ने विस्तार से चर्चा किया हैं।
पहले दिन के सम्मेलन और वर्कशॉप के उद्बोधन में त्रिपुरा राज्य के मुख्यमंत्री प्रोफेसर डॉ. मानिक साहा मुख्य अतिथि तो विशेष अतिथि के रूप में श्रम मंत्री टिंकू रॉय उपस्थित रहें। सर्व भारतीय संगठन आईएफडब्लूजे के पक्ष से तेलंगाना से आए वरिष्ठ पत्रकार आनंद पुलिपालपालू इस सम्मेलन में बतौर समीक्षक के रुप में शामिल थे। इसके अलावा वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसिएशन के इस आयोजन में कोलकाता से आए हुए वरिष्ठ पत्रकार मधुमिता दत्ता और त्रिदिव भट्टाचार्य ने अपने, अपने अनुभव सबके साथ साझा किए।
दूसरे दिन की सभा मे त्रिपुरा विधानसभा के उपाध्यक्ष रामप्रसाद पॉल के हाथ से प्रतिनिधि अधिवेशन का शुभारंभ कर उन्होंने अपना उद्बोधन दिया ।
इस अवसर पर त्रिपुरा के मशहूर स्यंदन पत्रिका के संपादक वरिष्ठ पत्रकार सुबल कुमार डे मौजूद रहे।
इस अधिवेशन में 21 व्यक्तियों की एक कमिटी बनाई गई है,जो अगले दो साल तक संगठन का नेतृत्व करेगा।इसके अलावा वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसिएशन के खिलाफ हाल ही में जो झूठा आरोप लगाने के साथ ही गलत अफ़वाह फैलाए जा रहे है, इसका तीव्र विरोध सभाध्यक्ष ने किया हैं। वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसिएशन के इस आयोजन में संगठन के साधारण संपादक सुनील देवनाथ और कोषाध्यक्ष सुभाष घोष सहित बाकी सदस्य भी उपस्थित थे।




