(मुकेश सेठ)
(मुम्बई)
कांग्रेस, एनसीपी को मात देकर सातारा जिला परिषद चुनाव में BJP का ऐतिहासिक कब्जा,एक वोट से जीत ने बदला पूरा गणित
जिला परिषद चुनाव में मंत्री छत्रपति शिवेंद्र सिंह राजे भोसले की रणनीति से पहली बार BJP का फ़हराया परचम
BJP की प्रिया शिन्दे जिला परिषद अध्यक्ष तो राजू भोसले चुनाव गएं उपाध्यक्ष
सातारा जिला परिषद चुनाव के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बड़ा सियासी उलटफेर सामने आया है। जो समीकरण पहले बनते नजर आ रहे थे, उन्हें पूरी तरह बदलते हुए भारतीय जनता पार्टी ने इतिहास रच दिया है।
सातारा जिला परिषद चुनाव में पहली बार BJP ने सत्ता पर कब्जा जमाया है।
सूत्रों के मुताबिक, सातारा जिला परिषद चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के एक अहम फोन कॉल के बाद सियासी घटनाक्रम तेजी से बदला। इसके बाद सार्वजनिक निर्माण मंत्री छत्रपति शिवेंद्रसिंह राजे भोसले ने ऐसी रणनीति बनाई, जिसने विपक्ष के समीकरण पूरी तरह ध्वस्त कर दिए।
28 से 33 तक -जिला परिषद चुनाव में रणनीति का मास्टरस्ट्रोक
सातारा जिला परिषद चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पास शुरू में केवल 28 सदस्य थे, जो बहुमत से कम थे। लेकिन भोसले की सटीक राजनीतिक चाल के चलते पार्टी ने 5 अतिरिक्त सदस्यों का समर्थन जुटा लिया।
इस तरह BJP का आंकड़ा 33 तक पहुंच गया, जबकि शिवसेना–राष्ट्रवादी कांग्रेस गठबंधन 30 वोटों पर ही सिमट गया।यहीं से सातारा जिला परिषद चुनाव का सत्ता समीकरण पूरी तरह पलट गया।
सातारा जिला परिषद चुनाव में हर वोट की अहमियत साफ नजर आई। भारतीय जनता पार्टी ने महज एक वोट से जीत दर्ज करते हुए जिला परिषद की सत्ता अपने नाम कर ली।यह जीत सिर्फ संख्या की नहीं, बल्कि रणनीति और टाइमिंग की भी जीत मानी जा रही है।
प्रिया शिंदे बनीं अध्यक्ष, राजू भोसले उपाध्यक्ष।
सातारा जिला परिषद चुनाव में बहुमत हासिल करने के बाद BJP ने प्रिया शिंदे को जिला परिषद अध्यक्ष और राजू भोसले को उपाध्यक्ष पद पर चुना।इस फैसले के साथ ही सातारा जिला परिषद की सत्ता पर आधिकारिक तौर पर भारतीय जनता पार्टी का कब्जा हो गया।
सातारा जिला परिषद चुनाव में BJP का ऐतिहासिक प्रवेश!
सातारा जिला लंबे समय से पारंपरिक रूप से कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस का मजबूत गढ़ रहा है। ऐसे में सातारा जिला परिषद चुनाव में BJP का यहां पहली बार सत्ता में आना सिर्फ एक जीत नहीं, बल्कि बड़ा राजनीतिक संदेश भी है।यह जीत आने वाले समय में महाराष्ट्र की राजनीति के नए संकेत दे रही है।
फडणवीस-भोसले की जोड़ी का असर
सातारा जिला परिषद चुनाव के पूरे घटनाक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का मार्गदर्शन और छत्रपति शिवेंद्रसिंह राजे भोसले की रणनीति निर्णायक साबित हुई।राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, यह सिर्फ एक जिला परिषद चुनाव की जीत नहीं, बल्कि राज्य स्तर पर BJP की बढ़ती पकड़ का संकेत है।
संकेत साफ है – सातारा जिला परिषद चुनाव ने बता दिया है कि महाराष्ट्र की राजनीति में अब नए समीकरण बन रहे हैं।




