(मुकेश सेठ)
(मुंबई)
*परिनिर्वाण दिवस पर दलित शोषण मुक्ति मंच, सीटू , महिला समिति के कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर के सपनों को साकार करने का लिया संकल्प*
भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर दलित शोषण मुक्ति मंच गौतम बुध नगर, सेंटर ऑफ़ इंडियन ट्रेड यूनियन सीटू , सीपीआई (एम) जनवादी महिला समिति के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप सीटू कार्यालय सेक्टर – 8, नोएडा पर कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीटू जिला सचिव गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर शोषितों और उत्पीड़ितों के महान नेता थे, उनके परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर उन्हें शत-शत नमन करते हुए हमें उनके सपनों को आगे बढ़ाने का संकल्प लेना चाहिए।अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति दिल्ली एनसीआर राज्य अध्यक्ष कामरेड आशा यादव ने कहा कि भारतीय समाज में फैले शोषण, दमन, भेदभाव व आर्थिक कुरीतियों में बुनियादी परिवर्तन लाने की बाबा साहब ने आजीवन संघर्ष किया।कार्यक्रम को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी गौतम बुध नगर कमेटी के सचिव रामसागर, सीटू जिला महासचिव रामस्वारथ, दलित शोषण मुक्ति मंच के अध्यक्ष रमाकांत सिंह व वरिष्ठ अधिकारी भरत डेंजर, जनवादी महिला समिति की जिलाध्यक्ष रेखा चौहान आदि वक्ताओं ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि हमें सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक शोषण जुल्म और अन्य का खात्मा कर समाज में समता समानता आपसी भाईचारा धर्मनिरपेक्षता और समाजवादी मूल्य पर आधारित समाजवादी व्यवस्था कायम करने के दिशा में आगे बढ़ाने की जरूरत है यही बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।




