★मुकेश सेठ★
★मुंबई★
बजट के जरिए देश के गरीबों, किसानों व आमलोगों से की जा रही हवाबाजी=प्रियंका चतुर्वेदी
वित्तमंत्री के द्वारा पेश बजट पर अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा व उद्धव बाला साहब ठाकरे शिवसेना से राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने दी प्रतिक्रिया
♂÷बहुत अच्छा बजट है कब आए मध्यमवर्ग परिवार है किसानों स्टार्टअप इंडिया बेरोजगारों के लिए यह एक बेहतरीन बजट पेश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 8 साल में इतने मेडिकल कॉलेज मोदी सरकार ने बनवाए हैं कि जितने पिछले 70 साल की सरकारें भी नहीं बनवा पाए हैं महाराष्ट्र के अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत कौर राणा ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया पेश करते हुए आगे कहा कि मोदी सरकार ने रेलवे की सेवाओं ट्रेनों एवं स्टेशनों के लिए अभूतपूर्व धन राशि का प्रावधान किया है देश में तिब्बत से अनेक नए एयरपोर्ट बन रहे हैं और परिचालन में भी लाए जा रहे हैं देखा जा सकता है कि कोविड-19 दुनिया के अन्य देश आर्थिक रूप से एकदम दो ड्यूटी जा रहे हैं तो हमारे देश के प्रधानमंत्री मोदी जी ने सफलतापूर्वक करो ना कॉल से लेकर अब तक देश को इन स्थितियों में जाने से बचा कर निकाला है और देश की अर्थव्यवस्था को दुनिया की पांचवीं अर्थव्यवस्था अपनी सफल आर्थिक नीतियों से बना चुके हैं और देश अन्य देशों से आगे निकलने की होड़ में है दुनिया के जाति लब्ध अर्थशास्त्री व संस्थाएं मोदी जी के नेतृत्व में भारत को एक मजबूत बनती अर्थव्यवस्था बता रही हैं और उनके नेतृत्व की सराहना कर रही हैं अमरावती सांसद नवनीत राणा ने आगे कहा कि आज मोदी जी के कुशल नेतृत्व में भारत देश दुनिया की शक्ति बनने की राह पर है और सारी दुनिया में मोदी जी की बात को बेहद गंभीरता से लिया जाता है जो कि देशवासियों के लिए गर्व की बात है
उधर उद्धव बालासाहेब ठाकरे शिवसेना की प्रवक्ता व राज्यसभा सदस्य प्रियंका चतुर्वेदी ने केंद्र सरकार के पेश बजट को हवाबाजी बताया।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार आम जनता के हित में अब तक कोई भी कम नही किया है बल्कि कुछ मुट्ठीभर बड़े लोगों के कामों को करने की कोशिश में लगी रहती है, उनके लाभ के लिए नीतियां बनाती है।
राज्यसभा सांसद चतुर्वेदी ने आगे कहा कि सरकार आकड़ो के चक्रव्यूह में देश के आम लोगों, गरीबों,किसानों को उलझातीआ रही है,सरकार द्वारा पेश बजट में लोगों को लॉलीपॉप दिखलाई जा रहा है।यह बजट आने वाले दिनों में होने वाले चुनाव को देखकर बनाया गया है जिससे कि चुनावी लाभ लिया जा सके किंतु देश की जनता इनके क्रियाकलापों से उकता चुकी है और वक्त आने पर मजबूत जवाब देगी।
शिवसेना प्रवक्ता ने मोदी सरकार को निशाने पर लेटे हुए कहा कि इनके शासनकाल में देश में गरीब और गरीब होता जा रहा है अमीर और अमीर होता जा रहा है दोनों वर्गों के बीच खाई तेजी से बढ़ती जा रही है।उन्होंने कहा यह लोग अपनी नीतियों से देश में नफरत का माहौल पैदा कर रहे है जिससे लोगों का ध्यान असल व जमीनी मुद्दों से हटाया जा सके।




