(मुकेश सेठ)
(मुम्बई)
भाजपा मीडिया विभाग प्रमुख नवनाथ बन ने कहा उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे ,संजय राउत रौंद रहे हैं बाला साहब ठाकरे के विचारों को
दावोस में मुख्यमंत्री द्वारा 30 लाख करोड़ के MOU किए जाने से महाराष्ट्र में सृजित होंगे 40 लाख रोजगार कहा बीजेपी नेता ने
हिंदुहृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे की जन्मशताब्दी वर्ष में, उनके हिंदुत्ववादी विचारों की पक्षधर भाजपा–महायुति को मुंबई महानगरपालिका चुनाव में मुंबईकरों ने भरपूर समर्थन दिया है। भाजपा–महायुति का महापौर मुंबई महानगरपालिका में पदस्थ होगा। बालासाहेब की जन्मशताब्दी वर्ष में यही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।
उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के मीडिया विभाग प्रमुख नवनाथ बन ने प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही।
उन्होंने बालासाहेब ठाकरे को नमन करते हुए कहा कि उनके विचारों की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा–महायुति प्रतिबद्ध है। बन ने उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे और संजय राउत पर बालासाहेब के विचारों को रौंदने का आरोप लगाते हुए कहा कि लगातार मुसलमानों का तुष्टीकरण कर, एआईएमआईएम से गुप्त गठजोड़ कर उद्धव ठाकरे और संजय राउत ने बालासाहेब के विचारों का अपमान किया है। बालासाहेब ठाकरे के हिंदुत्ववादी विचारों के सच्चे वारिस कौन हैं, यह पहचानते हुए मतदाताओं ने महानगरपालिका चुनाव में भाजपा–महायुति को स्पष्ट जनादेश दिया है। मुंबईकरों ने ‘उबाठा’ गुट को पूरी तरह नकारते हुए भाजपा–महायुति का महापौर बनने पर मुहर लगा दी है।
बीजेपी नेता ने कहा कि व्यक्तिगत लाभ के लिए राज ठाकरे कभी भी ऐसा रुख नहीं अपनाते, महानगरपालिका चुनाव परिणाम के बाद राज ठाकरे ने कल्याण में हिंदुत्व और विकास के लिए लचीला रुख अपनाया है। मनसे का असली शत्रु कौन है, यह मुंबई महानगरपालिका के नतीजों के बाद राज ठाकरे को समझ में आ गया है।
बन ने संभावना जताई कि आगामी समय में मनसे प्रमुख राज ठाकरे महायुति के साथ आ सकते हैं।
उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दावोस जाकर लगभग 30 लाख करोड़ रुपये के एमओयू किए हैं, जिनसे महाराष्ट्र में करीब 40 लाख रोजगार सृजित होंगे। कुल 18 देशों से महाराष्ट्र तथा मुंबई में बड़ी मात्रा में निवेश आ रहा है और लगभग 83 प्रतिशत करारों में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश हुआ है। यह सब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सक्षम नेतृत्व की सफलता है।
माध्यम प्रमुख ने आदित्य ठाकरे पर हमला बोलते हुए कहा कि पर्यटन मंत्री रहते हुए आदित्य ठाकरे की दावोस यात्रा क्या पर्यटन के लिए थी, दावोस जाकर आदित्य ठाकरे ने किसके लिए काम किया था।
उन्होंने कहा कि बदलापुर की घृणास्पद घटना की जांच पुलिस कर रही है, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली राज्य सरकार दोषियों को कठोर सजा देकर बदलापुर मामले की मासूम बच्ची को न्याय दिलाया जाएगा।




