(मुकेश सेठ)
(मुम्बई)
मुख्यमंत्री सिंध नदी पर बने नए पुल का करेंगे उद्घाटन
सेवड़ा नगर में सिंध नदी पर बने नए पुल के उद्घाटन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
आगामी 21 फरवरी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संभावित दौरे को देखते हुए कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े एवं पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा ने अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान हैलीपैड स्थल, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध एवं कार्यक्रम स्थल की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर ने संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। वहीं एसपी ने सुरक्षा एवं ट्रैफिक प्लान को लेकर अधिकारियों को आवश्यक सतर्कता बरतने को कहा।
इस अवसर पर सेवड़ा एसडीएम अशोक अवस्थी, एसडीओपी अजय चानना सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासनिक अमले की सक्रियता से साफ है कि मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर किसी भी प्रकार की चूक न हो, इसके लिए तैयारियां युद्धस्तर पर की जा रही हैं।



