(शिवचरण सि गहरवार)
(लखनऊ)
कप्तान के. विश्वदेव राव के नेतृत्व में टीम का बेहतरीन प्रदर्शन, अमित सक्सेना ने झटके 4 विकेट
राजधानी के एनoआरo क्रिकेट स्टेडियम में आज यूपीoडब्लू0जे0यू0 (UPWJU) और जलकल इलेवन के बीच एक हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला गया। कप्तान के. विश्वदेव राव की अगुवाई में यूपीoडब्लू0जे0यू0 ने जलकल 11 को 48 रनों के बड़े अंतर से मात दी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपीoडब्लू0जे0यू0 ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 122 रन बनाए, जिसके जवाब में जलकल की टीम मात्र 74 रनों पर ढेर हो गई।
मैच का विवरण:
बल्लेबाजी में आयुष और आकिब का जलवा:
यूपीoडब्लू0जे0यू0 की शुरुआत सधी हुई रही। आयुष गुप्ता ने एक छोर संभाले रखा और शानदार 34 रन बनाए। वहीं आकिब एम ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 19 गेंदों में 30 रन की पारी खेली। अंत में अभिषेक मिश्रा के 17 रनों ने टीम को 122 के मजबूत स्कोर तक पहुँचाया।
गेंदबाजी में अमित का कहर और कप्तान का योगदान:
लक्ष्य का पीछा करने उतरी जलकल की टीम यूपीoडब्लू0जे0यू0 के आक्रमण के सामने टिक नहीं पाई। अमित सक्सेना ने घातक गेंदबाजी करते हुए अपने 4 ओवरों में 18 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। उप कप्तान सुधीर तिवारी ने 2 विकट लिये, नितिन अवस्थी ने भी 2 विकेट लिये वहीं अभिषेक मिश्रा ने 1 विकेट लिया| कप्तान के. विश्वदेव राव ने भी मोर्चे से नेतृत्व करते हुए जलकल के खतरनाक दिख रहे बल्लेबाज दीपांशु चौहान का विकेट लेकर जीत सुनिश्चित की।

मुख्य गेंदबाजी आंकड़े:
अमित सक्सेना: 4 ओवर, 18 रन, 4 विकेट
सुधीर तिवारी: 2 ओवर, 12 रन, 2 विकेट
नितिन अवस्थी: 2 ओवर, 19 रन, 2 विकेट
अभिषेक मिश्रा: 3 ओवर, 11 रन, 1 विकेट
के. विश्वदेव राव: 1 बॉल 1 विकेट




