(हसीब सिद्दीकी)
(लखनऊ)
सम्मेलन में राहुल द्विवेदी स्मित को सृजन सम्मान और श्रीमती अंजू हरि श्रीवास्तव को दिया गया सृजन प्रेरणा सम्मान
लखनऊ प्रेस क्लब में आज 167वा कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें आगत कवियों ने अपनी रचनाओं को स्वर लहर देकर श्रोताओं से खूब तालियां और तारीफ़ पाई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री केशव प्रसाद”सत्यम” विशिष्ट अतिथि डॉ सुभाष गुरुदेव रहे तो अध्यक्षता श्री सच्चिदानंद तिवारी “शलभ” ने की।
प्रेस क्लब की तरफ से प्रतिनिधित्व यूपी फेडरेशन वर्किंग जर्नलिस्ट के प्रदेश अध्यक्ष श्री हसीब सिद्दीकी और श्री रवींद्र सिंह ने किया।
कवि सम्मेलन का संयोजन व संचालन श्री दीपक शर्मा ‘सार्थक’ ने किया और
वाणी वंदना सुश्री वर्षा श्रीवास्तव ने प्रस्तुत कर श्रोताओं से हौसला आफजाई प्राप्त किया।
कविसम्मेलन में प्रमुख रूप से विनोद शंकर शुक्ल ‘विनोद’ , के.पी. त्रिपाठी ‘पुंज’ , सुशील श्रीवास्तव , रमाशंकर सिंह , प्रमोद श्रीवास्तव , अवधी हरि , तेज नारायण श्रीवास्तव ‘राही’ , डॉ. हिमांशु सक्सेना ‘अर्श लखनवी’ , सुनील त्रिपाठी , शशि नारायण त्रिपाठी , आहत लखनवी , नीलेश ज्वाला , फ़क्र ज़ैदी , श्रीवास्तव बाहम , डॉ. सुभाष चंद्र ‘रसिया’ , योगी योगेश , अविरल शुक्ल , दिवाकर राज , सुनील मेहरोत्रा , सुनील राव , रविशंकर श्रीवास्तव , डॉ. संदीप शर्मा , रश्क़ लखनवी , क़ौसर रिज़वी , प्रतिभा गुप्ता , अनीता सिन्हा , रश्मि शरद , सरोज बाला सोनी , प्रतिभा श्रीवास्तव , रजनी राय आदि सहित लगभग 50 लोगों ने काव्यपाठ किया । वरिष्ठ हास्य-व्यंग्य कवि श्री मुकुल महान द्वारा सभी आगंतुकों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।



