(हसीब सिद्दीकी)
(लखनऊ)
श्री सत्य साईं सेवा संगठन यूपी द्वारा आयोजित निःशुल्क हृदय रोग निदान शिविर के आयोजन में अहमदाबाद, राजकोट का भी अहम योगदान
श्री सत्य साईं सेवा संगठन, उत्तर प्रदेश द्वारा श्री सत्य साईं हार्ट हॉस्पिटल (अहमदाबाद एवं राजकोट, गुजरात) के सहयोग से “2nd मेगा हार्ट कैंप: दिल विदाउट बिल” का आयोजन 15 मार्च को किया जा रहा है।
इस शिविर का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को उच्च स्तरीय हृदय रोग परामर्श,जांच तथा शल्य चिकित्सा (ऑपरेशन) की आवश्यकता होने पर वह भी पूरी तरह से निःशुल्क उपलब्ध कराना है।बच्चों का ऑपरेशन अहमदाबाद तथा वयस्कों का ऑपरेशन राजकोट के हार्ट हॉस्पिटल्स में होगा। यह विशाल शिविर रविवार, 15 मार्च को लखनऊ के आशियाना क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम का विवरण —
दिनांक: 15 मार्च, 2026 (रविवार)
समय: प्रातः 7:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक
स्थान: चांसलर क्लब, K-1 आशियाना, लखनऊ (उत्तर प्रदेश)
आयोजक: श्री सत्य साईं सेवा संगठन, उत्तर प्रदेश
पात्रता मानदंड (नियम एवं शर्तें) —
शिविर का लाभ उठाने के लिए निम्नलिखित शर्तों का पालन अनिवार्य है:
1- रोगी की मासिक पारिवारिक आय ₹35,000 से कम होनी चाहिए।
2- रोगी की उम्र 65 वर्ष से कम होनी चाहिए।
”दिल विदाउट बिल” अभियान भगवान श्री सत्य साईं बाबा के “सभी के लिए स्वास्थ्य सेवा” के संकल्प का हिस्सा है। इस शिविर में गुजरात के प्रसिद्ध श्री सत्य साईं हृदय चिकित्सालयों के विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे। शिविर के दौरान हृदय रोगों की पहचान के लिए आवश्यक प्रारंभिक जांच और परामर्श प्रदान किया जाएगा ताकि जरूरतमंद मरीजों को सही समय पर उचित मार्गदर्शन मिल सके।
पंजीकरण एवं जानकारी —
इच्छुक व्यक्ति अधिक जानकारी और पंजीकरण के लिए पोस्टर पर दिए गए QR कोड को स्कैन कर सकते हैं। भारी संख्या में आने वाले मरीजों को देखते हुए समय पर पहुंचने का सुझाव दिया जाता है। हमारा लक्ष्य है कि धन के अभाव में किसी का हृदय उपचार से वंचित न रहे। यह शिविर लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए विश्वस्तरीय हृदय परामर्श लाने की एक निस्वार्थ पहल है।
इस बाबत श्री सत्य साईं सेवा संगठन यूपी जोन कॉर्डिनेटर देवेन्द्र गर्ग से उनके मोबाइल नम्बर 9415049679 और जिलाध्यक्ष अजय कपूर के मोबाइल नम्बर 9628335151 पर फ़्री मेगा मेडिकल कैम्प में सुप्रसिद्ध चिकित्सकों से परामर्श, इलाज़ या ऑपरेशन के लिए पंजीकरण कराया जा सकता है।




