(मुकेश सेठ)
(मुम्बई)
मजदूर संगठन CITU ने केन्द्र सरकार द्वारा लाए गए चार लेबर कोड बिल के विरोध में 12 फरवरी को होने वाले हड़ताल के लिए कर रहे बैठक
केन्द्र सरकार द्वारा लाए गए चारों लेबर कोड बिल के विरोध में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों व कर्मचारी फैडरेशनो के संयुक्त आह्वान पर 12 फरवरी को होने वाली देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए सीटू मैदान में उतर पड़ी है।
इसी क्रम में गौतम बुद्ध नगर कमेटी ने जन संपर्क अभियान को तेज करते हुए आज भी कई स्थानों पर आम सभा कर कर्मचारियों से हड़ताल को सफल बनाने की अपील किया। रेहान इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर- 39, नोएडा कर्मचारी संघ के कार्यकर्ताओं की बैठक सेक्टर- 39, नोएडा पार्क में हुई जिसे सीटू जिला सचिव गंगेश्वर दत्त शर्मा ने संबोधित किया। मैसर्स – मानिताऊ इक्यूपमेंट इण्डिया प्रा०लि०, प्लांट न0- 22 उधोग विहार, ग्रेटर के कर्मचारियों की बैठक मानीताऊ इम्पलाईज यूनियन के अध्यक्ष मोहम्मद फिरोज की अध्यक्षता में सिटी पार्क ग्रेटर नोएडा में संपन्न हुई! बैठक को सीटू नेता रामसागर, रामस्वारथ, गंगेश्वर दत्त शर्मा ने संबोधित किया तथा एक बैठक सीटू कार्यालय सेक्टर- 8, नोएडा पर हुई तथा मैसर्स- वाइब़ाकॉस्टिक नोएडा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड बी- 190, फेस -2, नोएडा में कार्यरत कर्मचारियों की यूनियन वाइब़ाकास्टिक इम्पलाईज यूनियन संबद्ध सीटू की आम सभा झंडापुर सीटू कार्यालय पर यूनियन के अध्यक्ष कामरेड विकास कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक को सीटू गौतम बुद्ध नगर कमेटी के नेता गंगेश्वर दत्त शर्मा रामस्वारथ, रामसागर, सुनील पंडित, हुकम सिंह, सीटू दिल्ली एनसीआर राज्य सचिव मंडल सदस्य कामरेड बृजेश कुमार सिंह ने संबोधित किया और मजदूर विरोधी लेबर कोड से होने वाले घातक नुकसान को रेखांकित करते हुए 12 फरवरी की हड़ताल को सफल बनाने की अपील किया।




