(मुकेश शर्मा)
(ग्वालियर)
ग्वालियर रोड पर स्थित बंटू ढाबा पर मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने अपने व्यस्ततम दौरे के बीच भी आत्मीयता और सादगी की अनूठी मिसाल पेश की। भिण्ड एवं मुरैना के दौरे से लौटते समय वे मालनपुर स्थित ग्वालियर रोड पर अपने पुराने साथी दिनेश सिंह परिहार उर्फ बंटू के प्रसिद्ध “बंटू ढाबा” पर रुके, जहां उनका भव्य और आत्मीय स्वागत किया गया।
बंटू ढाबा के संचालक दिनेश सिंह परिहार उर्फ बंटू ने अपने साथी नेता का पारंपरिक तरीके से शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया, साथ ही पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान पूरे माहौल में आत्मीयता और सम्मान की भावना देखने को मिली। विधानसभा अध्यक्ष ने भी अपने पुराने साथी के साथ बैठकर स्वल्पाहार किया और काफी देर तक आत्मीय बातचीत की।
अपने सरल स्वभाव और सौम्यता के लिए पहचाने जाने वाले नरेंद्र सिंह तोमर ने यहां भी अपनी विनम्रता और सहजता से सभी का दिल जीत लिया। उन्होंने एक बार फिर यह साबित किया कि बड़े पद पर आसीन होने के बावजूद वे अपने कार्यकर्ताओं और पुराने साथियों को कभी नहीं भूलते। उनकी यही विशेषता उन्हें जनप्रिय नेता बनाती है।
इस अवसर पर शिवाजी पब्लिक स्कूल एवं बचपन इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधन द्वारा भी उनका परिचय कराया गया तथा स्मृति चिन्ह स्वरूप तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अशोक जादौन, अशोक जैन, अशोक तोमर, विनय, बबलू तोमर, हनुमंत सिंह तोमर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस मौके पर दिनेश सिंह परिहार उर्फ बंटू ने भावुक होकर कहा, “मैं तो उनका एक छोटा सा कार्यकर्ता हूं, लेकिन उन्होंने मुझे जो समय दिया, उसके लिए मैं हृदय से आभारी हूं। वे हमेशा अपने कार्यकर्ताओं के सम्मान में कोई कमी नहीं छोड़ते और हम जैसे कार्यकर्ताओं का निरंतर उत्साहवर्धन करते रहते हैं।”
कार्यक्रम के पश्चात विधानसभा अध्यक्ष अपने काफिले के साथ ग्वालियर के लिए रवाना हो गए, जहां वे अपने निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल हुए। उनकी यह आत्मीयता और सादगी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।



