(मुकेश शर्मा)
(ग्वालियर)
एलकेजी से कक्षा 8वीं तक के विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार किए गए प्रदान
भिण्ड जनपद के मालनपुर स्थित 719 हाईवे सीमा पर स्थित शिवाजी पब्लिक स्कूल में आज कक्षा एलकेजी से कक्षा 8वीं तक के विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्वालियर महिला थाना प्रभारी रश्मि भदौरिया उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ माता सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ किया गया। महिला थाना प्रभारी रश्मी भदोरिया ने विद्यार्थियों को संबोधित किया और कहा कि पुरस्कार विद्यार्थियों में उपलब्धि की भावना पैदा करते हैं और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने छात्रों को मेहनत कर जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल करने की प्रेरणा दी।
स्कूल संचालक दिनेश सिंह परिहार ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा सबसे बड़ी पूंजी है, जिसे कोई छीन नहीं सकता। उन्होंने विद्यार्थियों से माता-पिता का सम्मान करने और मन लगाकर पढ़ाई करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन टीचर प्रताप द्वारा किया गया। इस अवसर पर स्कूल प्राचार्य नेहा सिंह रीठा सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।




