(मुकेश सेठ)
(मुम्बई)
समाजवादी पार्टी ने मनाई सावित्री बाई फुले की जयंती
समाजवादी पार्टी जौनपुर के जिला कार्यालय सदर चुंगी अल्फस्टीनगंज में जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में शिक्षिका एवं समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई।
सर्वप्रथम उपस्थित पार्टी जनों ने सावित्रीबाई फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया तथा महिला सशक्तिकरण का पुनः संकल्प लिया।
तत्पश्चात ज़िला महासचिव आरिफ हबीब ने मासिक बैठक हेतु एजेंडे से सदन को अवगत कराया तथा SIR कार्य की दूसरे चरण में नए, छूटे एवं कटे मतदाताओं के फॉर्म भरवाने के निर्देश दिए गए।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि आज शोषित वंचित समाज की महिलाएं शिक्षा के प्रति जागरूक है, उनके सशक्तिकरण का श्रेय माता सावित्रीबाई फुले को जाता है।
आज उनकी जयंती पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उन्हें नमन करते हैं।
ज़िलाध्यक्ष ने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले एक बहादुर समाज सुधारक थीं। उन्होंने ऐसे समय में महिलाओं की शिक्षा के लिए लड़कर भारतीय इतिहास का रुख बदला, जब लड़कियों को पढ़ने का अधिकार नहीं था। उनका संघर्ष केवल शिक्षा तक सीमित नहीं था बल्कि समानता और मानवता के लिए भी था। यही वजह थी कई बार समाज के लोगों ने उनका अपमान किया, पत्थर फेंके लेकिन वह रुकी नहीं अपना मिशन जारी रखा। लड़कियों और हाशिए पर पड़े समुदायों के लिए स्कूल खोले। 3 जनवरी को सावित्रीबाई फुले की जयंती दृढ़ संकल्प, समानता और सामाजिक न्याय का उदाहरण है जो हर किसी को प्रेरित करता है।

ज़िलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने SIR कार्य के दूसरे चरण के लिए नेताओं कार्यकर्ताओं से बूथ लेवल पर सक्रिय भागीदारी के निर्देश दिए हैं।
गोष्ठी को पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, पूर्व विधायक मोहम्मद अरशद खान, पूर्व प्रत्याशी संजय सरोज, प्रदेश सचिव हिसामुद्दीन शाह, जयहिंद यादव, पूर्व प्रदेश सचिव कलीम अहमद, वरिष्ठ नेता रूखसार अहमद, पूर्व प्रमुख रमापति यादव, जयंती यादव, डॉ वीरेंद्र यादव, ज़िला उपाध्यक्ष गण महेंद्र प्रताप यादव, श्यामबहादुर पाल, हीरालाल विश्वकर्मा, इरशाद मंसूरी, ज़िला सचिव गण दीनानाथ सिंह, राजदेव पाल, डॉ रामसूरत पटेल, लक्ष्मीशंकर यादव, अज़मत राईन, जितेंद्र शर्मा, संजीव साहू, डॉ जंगबहादुर यादव, रमेश साहनी, ऊषा जायसवाल, राजेंद्र प्रसाद यादव, डॉ अमित कुमार यादव, रामजतन यादव, वीरेंद्र यादव, निज़ामुद्दीन अंसारी, अशोक यादव नायक, गुड्डू सोनकर, दिलीप प्रजापति, आनंद गुप्ता, रामभिलाष यादव कैलाशनाथ यादव, श्यामनारायण बिंद, हरिश्चंद प्रभाकर आदि ने संबोधित किया।
बैठक में मुख्य रूप से शकील अहमद, केशजीत यादव, गुलाब यादव, मुन्ना मौर्य, अजय मौर्य, दिनेश यादव, राहुल त्रिपाठी, फौजी, सुनील वासुदेव, जयप्रकाश यादव प्रिंसु, पप्पू यादव, मुकेश यादव, धीरज बिंद, प्रदीप पाल, डॉ प्रेमशंकर यादव, धर्मराज यादव, नीतू शर्मा, पूनम यादव, सुशीला यादव, दीपक विश्वकर्मा, रविशंकर यादव, विजय कुमार यादव, राकेश शर्मा, अनुज दुबे, शुभम यादव, संदीप मौर्य, शैलेश कुमार मौर्य, श्रेयश यादव, रवि मौर्य, कुलदीप यादव, सुनील वासुदेव यादव, आशीष यादव, मुनिराज यादव, रविशंकर यदुवंशी, सहित सैकड़ों सपाजन उपस्थित रहे।
संचालन ज़िला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।




