(आलोक तिवारी)
(मथुरा)
संसद में हिंदुओ को हिंसक बताने वाले बयान को लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विरुद्ध मथुरा वासियों में भी जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है।
जिसको लेकर अखिल भारत हिंदू महासभा एवं श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास ने नेता प्रतिपक्ष व पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का शहर के होली गेट पर पुतला फूंका ।
इस अवसर पर श्री कृष्ण जन्म भूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश शर्मा एवं हिंदू महासभा की जिला अध्यक्ष छाया गौतम ने कहा कि राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद नेता प्रतिपक्ष के रूप में बोलते हुए जिस प्रकार से हिंदू विरोधी मानसिकता का परिचय दिया है यह बहुत ही गलत है।
यह मानसिकता दर्शाती है कि एक वर्ग को खुश करने के लिए कांग्रेस और उसके नेता कितना नीचे गिर सकते हैं।
इस अवसर पर आर्चाय प्रिंस पांडे,विनोद पांडे,पवन बाबा,आलोक तिवारी, नरेश सिंह, राहुल गौतम, नीतू सक्सेना,नीरज गौतम,राकेश बघेल, बाबा,पंकज ठाकुर आदि उपस्थित थे।




