★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{मौके पर पहुँचे पुलिस प्रशासन ने सभी मृतकों व घायलों को पहुँचाया अस्पताल,लगभग 25 लोगो की हालत बनी हुई है नाज़ुक}
[मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख की आर्थिक सहायता व घायलों का सरकारी ख़र्च पर इलाज कराने की घोषणा की]
(पुलिस के अनुसार नासिक से लग्ज़री बस में 50 लोग सवार होकर जा रहे थे शिरडी दर्शन के लिए मार्ग में पाथरे गाँव के पास तेज रफ़्तार ट्रक ने मारी टक्कर)
♂÷महाराष्ट्र राज्य के नासिक – शिरडी हाईवे पर शुक्रवार की सुबह लक्जरी बस और ट्रक के बीच आमने सामने हुई टक्कर में बस में सवार 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी और लगभग 40 लोग घायल हो गए हैं।
भीषण वाहन दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँचे प्रशासन ने सभी मृतकों व घायलों को अस्पताल भिजवाया।

उधर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दर्दनाक हादसे पर गहरा दुःख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने और सभी घायलों का सरकारी ख़र्चे पर समुचित इलाज़ कराने की घोषणा की है।
घायलों में कई लोगो की हालत नाज़ुक बताई जा रही है जिससे कि आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या में इज़ाफ़ा हो सकता है।
हादसे की वजह अभी तक नहीं हो सकी है साफ।
पुलिस के मुताबिक शुक्रवार की सुबह नासिक से करीब 50 लोग एक लग्जरी बस में सवार होकर साईं बाबा के दर्शन के लिए जा रहे थे शिरडी।

जैसे ही बस पाथरे गांव के पास पहुंची सामने से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने लग्ज़री बस के9 टक्कर मार दी जिसके चलते यह भीषण जानलेवा हादसा हुआ है।
हादसे में बस और ट्रक दोनों वाहनों का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।
पुलिस के अनुसार बस में आगे की ओर बैठे ड्राइवर समेत 10 सवारियों की मौके पर ही हो गई मौत।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक बस और ट्रक में सवार सभी लोग हुए हैं घायल इनमें करीब 25 लोगों की हालत बताई जा रही है नाजुक।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नासिक शिरडी राजमार्ग पर हुए भीषण हादसे को लेकर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि देने और सभी घायलों को समुचित इलाज सरकारी खर्च पर कराने की घोषणा की है।




