★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{सिक्किम में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी बस}
[सेना के जवानों की जान जाने का गहरा दुःख है,शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना है=राजनाथ सिंह]
♂÷ सिक्किम में एक देश का दिल दहला देने वाला बड़ा सड़क हादसा हो गया है। यहां शुक्रवार को एक आर्मी बस गहरी खाई में गिर गई है, जिससे 16 आर्मी के जवानों की मौत हो गई है। घटनास्थल पर दुःखद हादसे की ख़बर सुनकर भीड़ जुट गई
।सेना और स्थानीय प्रशासन द्वारा मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। सेना के अधिकारी के मुताबिक घटना जेमा, उत्तरी सिक्किम में हुई। दुर्घटनाग्रस्त वाहन तीन वाहनों के काफिले का हिस्सा था, जो चटन से सुबह थंगू की ओर बढ़ा था। जेमा के रास्ते में वाहन एक तीखे मोड़ पर एक खड़ी ढलान पर फिसल गया। एक बचाव अभियान तुरंत शुरू किया गया और चार घायल सैनिकों को हवाई मार्ग से निकाला गया है। इसमें दुर्भाग्य से तीन जूनियर कमीशंड अधिकारियों और 13 सैनिकों ने दुर्घटना में लगी चोटों के कारण दम तोड़ दिया है। इस दुख की घड़ी में भारतीय सेना शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है।

घटना पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि उत्तरी सिक्किम में एक सड़क दुर्घटना के कारण भारतीय सेना के जवानों की जान जाने का गहरा दुख है। राष्ट्र उनकी सेवा और प्रतिबद्धता के लिए हृदय से आभारी है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।




