★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
अकिंचन फाउंडेशन के तत्वावधान में इस मौके पर सौ मरीज़ो को दी गयी निःशुल्क दवा
♂÷आज 2 तारीख़ को HMI Akinchan फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में लाइन बाजार स्थित हनीमैन होम्योपैथिक भवन में डॉक्टर अमरनाथ पांडे के मार्गदर्शन में होम्योपैथिक के जन्मदाता डॉक्टर क्रिस्चियन फ्रेडरिक सैमुअल हैनीमैन की 180वी पुण्यतिथि मनाई गयी।
इस मौके पर निशुल्क चिकित्सा कैंप का आयोजन कर सौ से ज्यादा मरीजों को दवा वितरित की गई।
इस अवसर पर अकिंचन फाउंडेशन के संरक्षक डॉक्टर तारक नाथ गुप्ता ने डॉ. हैनीमैन के जीवन पर प्रकाश डाला तथा उनके बताए हुए रास्ते पर चलने के लिए कहां। खास तौर पर उन्होंने होम्योपैथिक विधा से जटिल से जटिल रोगों को जड़ से समाप्त करने के लिए सही लक्षण के आधार पर दवा देने के बारे में सुझाव दिया।
इस मौके पर अरुणेंद्र पांडे, डॉक्टर गोविंद मिश्रा, डॉक्टर शिवम मिश्रा, डॉक्टर अंजली गुप्ता,फार्मेसिस्ट अक्षय चतुर्वेदी, कमलेश सिंह, दीनदयाल पाठक एडवोकेट, त्रिभुवन तिवारी, मनीष गुप्ता आदि लोगों का बहुत सहयोग रहा।




