★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
BMC के खेल विभाग द्वारा कलेक्टर कॉलोनी चेंबूर में फाइनल बॉक्सिंग टूर्नामेंट का किया गया आयोजन
♂÷बृहन्मुंबई नगर निगम के शिक्षा विभाग के अंतर्गत चेंबूर में ‘कलेक्टर कॉलोनी’ में खेल उप-विभाग द्वारा फाइनल बॉक्सिंग मैच 28 से 31 अगस्त 2023 के बीच आयोजित किए गए थे।शारीरिक शिक्षा माध्यमिक विभाग की इस फाइनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में 60 विद्यालयों के कुल 540 विद्यार्थियों ने भाग लिया। ये प्रतियोगिताएं बृहन्मुंबई नगर निगम के शिक्षा विभाग के माध्यम से आयोजित की गईं। तीन आयु वर्ग के 11 भार समूहों में आयोजित प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
बृहन्मुंबई नगर निगम आयुक्त एवं प्रशासक इकबाल सिंह चहल और अतिरिक्त नगर आयुक्त (पूर्वी उपनगर) श्रीमती अश्विनी भिड़े के मार्गदर्शन में, संयुक्त आयुक्त (शिक्षा) गंगाथरन के निर्देशानुसार ही ये प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।बृहन्मुंबई नगर निगम का शिक्षा विभाग स्कूली शिक्षा के साथ-साथ छात्रों के समग्र विकास के लिए लगातार खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कर रहा है। चेंबूर के ‘कलेक्टर कॉलोनी’ में आयोजित इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बहुत उत्साह से भाग लिया और दृढ़ता और खेल कौशल का परिचय दिया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन वरिष्ठ खेल शिक्षक एवं प्रशिक्षक सुनील दत्त माने ने किया। छत्रपति पुरस्कार विजेता सौरव लेनेकर, राष्ट्रीय टेबल टेनिस खिलाड़ी विजेता विद्यार्थियों को जयदीप भिवंडकर द्वारा पुरस्कार वितरित किये गये।विजयी प्रतियोगियों को शिक्षा अधिकारी द्वारा पुरस्कार प्रदान किये गये। शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) राजेश कंकाल, राजू तड़वी ने शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन पर्यवेक्षक अनिल सानेर ने किया।
प्रतियोगिता के पर्यवेक्षक लवटे के साथ ही राजेश गाडगे एवं सभी कनीय पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।