★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
मुम्बई भाजपा अध्यक्ष व विधायक शेलार ने मुम्बई बीजेपी के साथ ही उत्तर भारतीय मोर्चा की बैठक में कहा”है तैयार हम”का अभियान चला रहे
बीजेपी ने कल मुम्बई में 410 जगहोँ पर मनाई छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती लेकिन अन्य दल दिखे ही नही
अपने अहंकार के चलते इस अवस्था में पहुँचे हैं उद्धव ठाकरे कहा शेलार ने
♂÷राम मंदिर और राम सेतु का मजाक उड़ाने वालों को हिंदी भाषी समुदाय अच्छे से जानते हैं और आज वह उत्तर भारतीयों के वोट के लिए कभी यहाँ तो कभी वहाँ घूम रहे हैं।
भाजपा मुंबई अध्यक्ष एड.विधायक आशीष शेलार ने आज मुम्बई बीजेपी कार्यालय में बुलाई गयी बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए यह बात कही।
शेलार ने आगे कहा कि “यह समाज जानता है कि जो भगवान राम के लिए नहीं है, वह किसी के लिए नहीं है।” उन्होंने यह भी कहा कि हम ‘है तैयार हम’ अभियान चला रहे हैं।

मुम्बई अध्यक्ष आशीष शेलार ने कहा कि बीजेपी ने कल मुंबई में 410 जगहों पर छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई किन्तु जयंती समारोह में कोई अन्य दल मौजूद नहीं था और छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर कोई राजनेता नहीं थे। उन्होंने कहा, “हमने आज की बैठक में आने वाले समय के लिए पार्टी के कार्यक्रमों की समीक्षा की और योजना बनाई।”
तत्पश्चात मुम्बई भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक हुई। इस बारे में पूछे जाने पर विधायक आशीष शेलार ने कहा कि वे अपने अहंकार के कारण इस अवस्था तक पहुँचे हैं कभी उत्तर प्रदेश में यादवों से मिलने जाते हैं, कभी बिहार जाते हैं, कभी तमिलनाडु में एमके स्टालिन के पास तो कभी मुंबई में रमेश दुबे के पास जाते हैं।
मुम्बई अध्यक्ष ने उद्धव ठाकरे पर सवाल दागा कि आज वोट मांगने का समय क्यों है? हिंदी भाषी समुदाय भाजपा के साथ है, और वह भाजपा के साथ रहेगा। जब से बीजेपी ने मुंबई में चौपाल शुरू की है, उद्धव ठाकरे के पैरों तले ज़मीन खिसकने लगी है इसलिए आज वे उत्तर भारतीय समुदाय की बैठकें कर रहे हैं लेकिन हम उनसे कहते हैं, “हम तैयार हैं!
शेलार ने अंत में कहा कि हिंदी बोलने वाले जानते हैं कि “जो भगवान राम का नही,वो ना किसी काम का नही”।
इस मौके पर महाराष्ट्र के पूर्व गृहराज्य मन्त्री व बीजेपी उपाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह,एमएलसी व प्रदेश उपाध्यक्ष राजहंस सिंह,उत्तर भारतीय मोर्चा के महाराष्ट्र अध्यक्ष संजय पांडे,पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री अमरजीत मिश्र समेत तमाम पदाधिकारी गण मौजूद रहे।




