★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
पद्मश्री के नेतृत्व में अटल जलशक्ति यात्रा के महोबा पहुँचने पर डीएम मनोज कुमार समेत अधिकारियों, स्वयंसेवी संगठनों ने किया स्वागत

“खेत पर मेड़-मेड़ पर पेड़”जल संरक्षण के जनअभियान पर निकले पद्मश्री ने उपस्थितजनों को जलसंरक्षण के बाबत किया जागरूक और रोपे पौधें
♂÷जल ही जगदीश है अतः हम सबको जल संरक्षण के लिए पुरखों की परंपरागत तरीके अपनाकर पानी बचाना होगा।

उक्त बातें महोबा में अटल जलशक्ति अभियान के तहत अपने 30 सदस्यीय जलमनीषि साथियों के साथ पहुँचे पद्मश्री उमाशंकर पाण्डेय ने लोगों को कही।
उन्होंने कहा पानी से प्रेम करें, जल स्रोतों का संरक्षण करें, पानी को कम खर्च करें ,पेड़ लगाएं तथा पानी बचाएं पानी और सबको पानी मिले इसके लिए हमें”खेत पर मेड़-मेड़ पर पेड़” के मन्त्र पर काम करते हुए वृक्षारोपण जरूर करना चहियर।
उन्होंने बताया कि पुरखों की परंपरागत विधियों द्वारा जलसंरक्षण के तरीकों को अपनाकर हम पानी बचा सकते हैं, कुआं,तालाबों को बचाएं, जलस्रोतों की पूजा करे पेड़ लगाए।

पद्मश्री के नेतृत्व में अटलजलशक्ति यात्रा के महोबा पहुँचने पर जिलाधिकारी मनोज कुमार ने सभी अधिकारियों के साथ लोगों का स्वागत अभिनन्दन किये।
इसके पश्चात पद्मश्री के साथ जिलाधिकारी अपने सहयोगी अधिकारियों, सामाजिक स्वयंसेवियों और ग्रामीणों के साथ ग्राम भ्रमण कर जल संरक्षण के बाबत जागरूक किया। इस अवसर पर पद्मश्री और जिलाधिकारी के साथ और भी लोगों ने खेतों के मेड़ पर वृक्षारोपण किया।




