★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
दिवंगत हिन्दू हृदय सम्राट बाला साहेब ठाकरे के विचारों को मुख्यमंत्री एकनाथ शिन्दे बढ़ा रहे आगे कहा शेलार ने
14 मार्च को दादर के शिवतीर्थ में शिवाजी महाराज के ऊपर भव्य नाटक का होगा मंचन बताया मुम्बई बीजेपी अध्यक्ष ने
♂÷मुंबई भाजपा अध्यक्ष व विधायक एड. आशीष शेलार ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मुंबई के छह जिलों में 5 मार्च रविवार से भाजपा-शिवसेना की आशीर्वाद यात्रा शुरू हो रही है।
उन्होंने कहा दिवंगत हिंदू सम्राट बालासाहेब ठाकरे और शिवसेना के विचारों को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे आगे बढ़ा रहे हैं। बीजेपी और शिवसेना के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है और इसके मुताबिक बीजेपी और शिवसेना की ओर से रविवार (5 मार्च) से मुंबई के छह लोकसभा क्षेत्रों में आशीर्वाद यात्रा शुरू हो रही है। ढाई घंटे की यात्रा के बाद यात्रा प्रत्येक लोकसभा में एक पवित्र प्रसिद्ध मंदिर के दर्शन के साथ आगे बढ़ेगी। भाजपा नेताओं ने बताया कि ऐसी छह यात्राएं पूरी की जाएंगी।
मुम्बई अध्यक्ष आशीष शेलार ने आगे बताया कि आशीर्वाद यात्रा 5 मार्च, 9 मार्च और 11 मार्च को दो लोकसभा क्षेत्रों में आयोजित की जाएगी।
उन्होंने यह भी कहा कि 14 मार्च को दादर के शिवतीर्थ में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित एक भव्य नाटक का मंचन किया जाएगा जिसमें लोगो से भाग लेने का आग्रह है।



