★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{महाराष्ट्र के कृषि राज्यमंत्री अब्दुल सत्तार ने औरंगाबाद के सिलोद में किया विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का उद्घाटन}
[संस्थाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा उनकी संस्था मरीज़ो के स्वास्थ्य व सेवा के लिए रहते हैं हरदम तत्तपर]
♂÷महाराष्ट्र के औरंगाबाद जनपद के सिलोद में स्थित महाराणा प्रताप चौक में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन सम्पन्न हुआ।
जिसमें लगभग एक लाख की भारी संख्या में आये हुए मरीज़ो का स्वास्थ्य परीक्षण करके दवा देने के साथ ही उनको उचित चिकित्सकीय परामर्श चिकित्सकों द्वारा दिया गया।शिविर में लोगों का नेत्र परीक्षण,दन्त परीक्षण किया गया।
विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर के आयोजनकर्ता महाराष्ट्र सरकार के कृषि राज्यमंत्री अब्दुल सत्तार ने चिकित्सा शिविर आयोजन का शुभारंभ करते हुए अपने मुख्यातिथि पद से सम्बोधन में कहा कि Guinness World records holder RK HIV AIDS research and care and Doctor 365 के संस्था द्वारा भारी मात्रा में जिस तरह से मरीज़ो की सेवा,चिकित्सा की जा रही है वह सराहनीय है।
इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि उनकी संस्था व उनसे जुड़े चिकित्सा कर्मियों ने मरीज़ों की सेवा व उनके स्वास्थ्य के लिए हमेशा तत्तपर रहते हैं क्योंकि मानवसेवा ही सबसे बड़ी समाजसेवा होती है।




