मुकेश सेठ
मुंबई
मुंबई भाजपा अध्यक्ष व विधायक ॲड.आशिष शेलार नें कोषाध्यक्ष का किया सम्मान
श्री सिद्धिविनायक मंदिर न्यास के कोषाध्यक्ष पद पर मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी का चयन किया गया है।
मुंबई भाजपा अध्यक्ष विधायक ॲड. आशिष शेलार नें ट्रस्ट के ट्रेजरी व बीजेपी मुंबई के उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी का मुंबई भाजपा कार्यालय में विशेष सम्मान किया गया।
इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य राजहंस सिंह,महामंत्री संजय उपाध्याय, उत्तर भारतीय मोर्चा के अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, मुंबई भाजपा सचिव प्रतीक कर्पे, आर. डी. यादव, रमाकांत गुप्ता, विरेंद्र दुबे, प्रदीप त्रिपाठी, बलवंत वर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।