★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{स्काउट प्रशिक्षित बच्चें किसी भी विषम परिस्थितियों से निपटने में होते हैं सक्षम=कृपाशंकर सिंह}
[गाजीपुर के मैनपुर में स्थित नवयुवक स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज के 43वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए यूपी सरकार के मंत्री व महाराष्ट्र के पूर्व गृहराज्य मंत्री]
(कॉलेज के बच्चों नें इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों व अभिभावकों का मोहा मन)
♂÷गाजीपुर जनपद के सदर तहसील अंतर्गत मैनपुर स्थित नवयुवक स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज का 43 वां स्थापना दिवस राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह तथा विशिष्ट अतिथि महाराष्ट्र के पूर्व गृहराज्य मंत्री व भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह शोभायमान रहें। मुख्य अतिथि ने सर्वप्रथम विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया।इसके पश्चात बच्चों द्वारा स्वागत गीत,नाटक,स्काउट गाइड प्रस्तुत किया गया।विद्यालय के छात्र छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जिसमें रानी लक्ष्मीबाई का अंग्रेजों से लड़ने का मंचन काफी अद्भुत रहा है। इसके अलावा कई तरह के अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए।

स्थापना दिवस कार्यक्रम के मुख्यातिथि पद से बोलते हुए राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि लोगों को स्वामी विवेकानंद के विचार-व्यवहार को अपने जीवनपथ में अपनाना चाहिए।साथ ही उन्होंने कॉलेज का नाम स्वामी विवेकानंद के नाम पर रखने वाले लोगो का भी स्मरण कर उनको साधुवाद दिया।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि महाराष्ट्र सरकार के पूर्व गृहराज्य मंत्री व बीजेपी उपाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह ने विद्यालय परिवार के प्रति अपने शुभकामना संदेश में कहा कि 43 वर्षों से शिक्षा की अलख जगा रहे यह विद्यालय जनपद ही नहीं वरन प्रदेश के उत्कृष्ट शिक्षा संस्थानों में से एक है। स्काउट प्रशिक्षको द्वारा आयोजित कार्यक्रम को उन्होंने खूब सराहा और कहा कि स्काउट जीवन जीने की कला है, स्काउट प्रशिक्षित बच्चे किसी भी विषम परिस्थितियों से निपटने के लिए हमेशा तैयार होते हैं।
वहीं स्काउट पदाधिकारी जिला संगठन आयुक्त अरविंद कुमार यादव,गाइड कैप्टन प्रियंका सिंह, स्काउट मास्टर रूपचंद यादव ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का स्कार्फ द्वारा अलंकरण कर स्वागत किया गया।
मौके पर उपस्थित आगतजनों ने बच्चों की कला से प्रभावित होकर जमकर तालियां बजाई।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य करुणासागर सिंह ने आए हुए सभी अतिथियों एवं अभिभावकों के प्रति आभार प्रकट किया।इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक ओमप्रकाश सिंह,प्रधानाचार्य करुणासागर सिंह एवम विद्यालय के अध्यापक गण विनोद सिंह,डायट प्रवक्ता हरिओम प्रताप यादव, राजवंत सिंह ,मटरू राम बिंद ,आलोक सिंह ,मनोज सिंह ,राम प्रताप सिंह, संतोष कुमार पांडे ,दीपक यादव, अभिषेक सिंह ,रागिनी सिंह ,ममता यादव ,ग्राम प्रधान जयप्रकाश सिंह ,सतपाल सिंह घूरा, सर्वानंद सिंह ,उमेश चंद्र दुबे, चंद्रभान , मुकेश उपाध्याय, बलिराम सिंह ,रविंद्र सिंह, भोला, अनुराग, राकेश रतन समेत भारी संख्या में अभिभावक गण मौजूद रहे।




