(मुकेश सेठ)
( मुंबई)
√ भ्रष्टाचार के अड्डे में तब्दील हो गया है शिकारपुर तहसील कहा किसान नेता जय भगवान शर्मा नें
√ एसडीएम दीपक कुमार पाल ने धरना स्थल पर पहुँच कर ज्ञापन लेते हुए समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन, किसानों का 8 दिन से चल रहा धरना हुआ समाप्त
बुलंदशहर जनपद की तहसील शिकारपुर मे गत आठ दिनों से अपनी विभिन्न मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे किसानों के बीच पहुँचे उपजिलाधिकारी द्वारा समस्याओं के समाधान का अश्वासन दिये जाने पर आज समाप्त हो गया.
किसानों ने डी ए पी उपलब्ध कराने, नैनो डी ए पी व नैनो यूरिया जबरन किसानों पर थोपना बंद करने, मंडी मे धान की लूट बंद करने,बिजली बिलों मे धांधली बंद करने,गन्ने के रेट 500 रुपए घोषित करने, टूटी सडकों की मरम्मत करने दलितों,अल्पसंख्यकों, महिलाओं का उत्पीड़न रोकने,कानून व्यवस्था दुरुस्त करने, तहसील मे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने आदि मांगों को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा मंडल कमेटी शिकारपुर के बैनर तले 28 फरवरी से आरम्भ धरना उपजिलाधिकारी शिकारपुर के द्वारा समस्याओं के समाधान के आश्वासन के बाद समाप्त हुआ।
इसके पूर्व आंदोलनकारी किसानों को सम्बोधित करते हुए किसान सभा के प्रदेश संयुक्त सचिव चंद्रपाल सिंह ने कहा कि भाजपा की योगी सरकार की तमाम घोषणा फर्जी सिद्ध हो रही है। फसल बुआई के समय किसानों को डी ए पी नहीं मिल रही है,किसानों पर जबरदस्ती नैनों डी ए पी थोपी जा रही है। मौसम की मार के चलते धान का उत्पादन काफी गिरा है इसके बावजूद भी मंडी मे धान की लूट जारी है। राज्य सरकार ने अभी तक गन्ने का रेट घोषित नही किया है।
किसान सभा के मंडल अध्यक्ष जयभगवान शर्मा ने कहा कि तहसील भ्रष्टाचार के अड्डे मे तब्दील हो गयी है। छोटे छोटे कामों के लिए किसान महीनों तहसील के चककर लगाते हैं परन्तु भ्रष्टाचार मे लिप्त अधिकारी समस्याओं को हल करने की बजाये उन्हे उलझाये रखते हैं। किसानों के त्रुटिपूर्ण बिलों को ठीक नही किया जा रहा है। नगर व गाँवो मे पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। मामूली वर्षा अथवा घरों मे इस्तेमाल होने वाले पानी से भी जलभराव की स्थिति पैदा हो जाती है। उन्होंने कहा कि समस्याओं के समाधान होने तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने किसानों से बड़ी संख्या मे धरने मे पहुँचने की अपील की।
भाकियू टिकैत के नेता व पिंटू प्रमुख, महामंत्री योगेंद्र सिंह, तहसील अध्यक्ष लीलू प्रधान ने पंचायत मे पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया।
उपजिलाधिकारी दीपक कुमार पाल ने पंचायत मे पहुंच कर मांगो से सम्बन्धित ज्ञापन लिया और अपने स्तर की समस्याओं को हल करने व शेष मांगो को शासन को भेजनें का आश्वासन दिया। किसानों नेताओं और उपजिलाधिकारी के बीच 5 नवंबर को वार्ता कर समस्याओं को हल करने पर सहमति बनी।
धरने की अध्यक्षता सरदार अर्जुन सिंह व संचालन श्रीकृष्ण ने किया । किसानों को बच्चू सिंह , मूलचंद त्यागी सुभाष त्यागी, तुंगल सिंह , सुनील कुमार , वीरेंद्र लौर, गजेंद्र सिंह, साबिर अली,बुंदू खा मांगेराम त्यागी, वीरपाल सिंह आदि ने भी सम्बोधित किया।




