(मुकेश शर्मा)
(ग्वालियर )
ग्वालियर की रहने वालीं थी पूजा थापक ,पति हैं टेक्नोलोजी डिपार्टमेंट में असिस्टेंट डायरेक्टर तो जीजा हैं टीकमगढ जिले के कलेक्टर
√ अंतिम बार माँ से बात करने के बाद घर मे झूल गयी फांसी के फंदे पर,PRO के काम की वजह से अक्सर देर से आने पर पति से होता था विवाद
मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग की असिस्टेंट डायरेक्टर और प्रदेश के पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री प्रह्लाद पटेल की पीआरओ पूजा थापक ने बीती रात फांसी लगाकर जान दे दी। प्रथमदृष्टया इसकी बजह गृहकलेश माना जा रहा है। पूजा के पति निखिल दुबे नायब तहसीलदार है और वर्तमान में टेक्नॉलॉजी विभाग में असिसटेंट डायरेक्टर पद पर पदस्थ हैं। इस घटना के बाद जनसंपर्क विभाग में शोक की लहर है।
बताया गया कि पूजा और निखिल दोनो इंदौर में पीएससी की तैयारी करते समय एक दूसरे से परिचिति हुए थे बाद में निखिल का नायब तहसीलदार तो पूजा का असिस्टेंट डायरेक्टर जनसमपर्क के पद पर चयन हुआ था। बाद में दोनो की शादी हो गई और उनको डेढ़ साल का बेटा भी है।
बताया गया कि पूजा और उनके पति के बीच कुछ समय से अनबन चल रही थी । मामला काउंसलिंग तक भी पहुंचा था। एसीपी दीपक नायक के अनुसार बीते छह महीने से दोनो में विवाद हो रहा था। पूजा ने इसकी शिकायत पुलिस से भी की थी । बाद में काउंसलिंग के बाद दोनो फिर साथ रहने लगे थे लेकिन विवाद जारी रहे। झगड़े की बजह बताई गई है कि पीआरओ को कवरेज के सिलसिले में देर रात तक काम करना पड़ता था । देर रात घर पहुंचने से उसके पति उस पर शक करते थे।
अब तक की जांच में पता चला कि पूजा से कल देर रात लगभग 12 बजे भी अपने पति से विवाद हुआ था। उन्होंने अपने मोबाइल से आखिरी बातचीत अपनी मां से की थी। तब भी उन्होंने पति से झगड़े की बात उन्हें बताई थी इसके बाद वे अपने कमरे में चलीं गई और वहां फांसी लगा ली। पुलिस के अनुसार अभी तक कोई सुसाइड नोट नही मिला हैं । शव को हाउस भिजवा दिया गया है। आगे की कार्यवाही परिजनों के आने के बाद उनके बयानों के आधार पर की जाएगी पूजा थापक ग्वालियर की मूल निवासी थी और उनके जीजा अवधेश शर्मा टीकमगढ़ जिले में कलेक्टर हैं।




