★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
“अटल चेतना”पुस्तक अमरजीत मिश्र की संस्था दीप कमल द्वारा की गई है प्रकाशित
♂÷मुंबई भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अमरजीत मिश्र की संस्था दीप कमल फ़ाउंडेशन द्वारा भारत रत्न अटलजी के जीवन पर प्रकाशित पुस्तक “अटल चेतना “ का विमोचन गुरुवार को प्रदेश भाजपा के मुख्यालय में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस के हाथों हुआ।
फ़ाउंडेशन की ओर से पिछले दिनों श्री फडणवीस को अटल सम्मान भी दिया गया था। विमोचन समारोह में महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनक़ुले, राष्ट्रीय सहसंगठन मंत्री शिवप्रकाश जी, कैबिनेट मंत्री चंद्रकांत पाटील व सुधीर मुनगंटीवार,विधायक व मुम्बई बीजेपी अध्यक्ष आशीष शेलार, संपादक अमरजीत मिश्र , मनोज सिंह आदि लोग उपस्थित थे।




