★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
पद्मश्री के नेतृत्व में अटल जलशक्ति यात्रा के हमीरपुर पहुँचने पर डीएम डॉ चंद्रभूषण के नेतृत्व में जलमनीषि यात्रियों का किया गया स्वागत अभिनन्दन
पद्मश्री, डीएम नें पौधरोपण कर लोंगो को अधिकाधिक वृक्षारोपण के लिए किया प्रेरित,और ग्राम में घूमकर यात्रा के उद्देश्य से कराया परिचित
♂÷पद्मश्री उमाशंकर पाण्डेय जी के नेतृत्व में बाँदा से निकली अटल जल शक्ति यात्रा हमीरपुर पहुँची जहाँ पर जिलाधिकारी डॉ. चंद्रभूषण नें अपने सभी अधीनस्थ अधिकारियों व मौके पर उमड़े गग्रामीणों के साथ अटल जलशक्ति यात्रियों का स्वागत अभिनन्दन किया।
इस मौके पर पद्मश्री उमाशंकर पाण्डेय, जिलाधिकारी डॉ. चंद्रभूषण ने ब्राह्मणों के निर्देशन में यज्ञ पूजन कर प्रकृति पूजा के पश्चात हाथों में फावड़ा लेकर खेत की मेड़ पर गड्ढा खोदकर पौध रोपड़ कर सभी लोगों को अधिकाधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया।
ततपश्चात पद्मश्री पाण्डेय जी के नेतृत्व में डीएम व अन्य अधिकारियों ग्रामीणों व अटल जलशक्ति मनीषियों व सामाजिक संगठनों नें ग्राम में घूमकर लोगों को पानी बचाओ,वृक्ष बचाओ के साथ ही”खेत में मेड़, मेड़ पर पेड़”के मन्त्र के जरिये किस तरह से पुरखों की परंपरागत तरीके अपनाकर जल का भरपूर उपयोग किया जा सकता है बताया गया।
जबकि इसके पूर्व जिला सभागार में उपस्थित अधिकारियों को पद्मश्री नें सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमन्त्री अटल बिहारी बाजपेयी जी कहा करते थे कि यदि हम नही चेते तो तृतीय विश्व युद्ध पानी के लिए हो सकता है ,भारत में पानी का संकट ना हो इसके लिए संपूर्ण भारत वासियों को सामूहिक रूप से जल संरक्षण करना होगा और परंपरागत जल स्रोतों को बचाना होगा।
आगे कहा पुरखों की परंपरागत विधियों से वर्षा जल संरक्षण करना होगा, वर्षा की एक-एक बूंद बचानी होगी ,राज समाज सरकार सब की इस अभियान में सामूहिक भागीदारी हो।पानी सब का है सबके लिए है ,उत्तर प्रदेश जल शक्ति विभाग तथा अटल भूजल योजना के सहयोग से मेरे नेतृत्व में परंपरागत जल संरक्षण विधियों के जानकार 30 साथियों के साथ, यह पुरखों की परंपरागत विधियों का अध्ययन, जन जागरण ,बुंदेलखंड की जल संरचनाओं का अवलोकन को लेकर भ्रमण संपर्क हो रहा है। हमीरपुर के जिलाधिकारी डॉ चंद्र भूषण जी ने तथा हमीरपुर के संपूर्ण जिला प्रशासन, सामाजिक
कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवी संस्थाओं ने जिस उत्साह के साथ हजारों की संख्या में बच्चे नौजवान साथ चले, भागीदारी कर बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी लिए वह सराहनीय है।
गांव में,नगर में,शहर में वर्षा की बूंदों को रोकने के लिए जनअभियान बन चुके इस अटल जल शक्ति यात्रा का उद्देश ही सहभागिता व जनसहयोग की है।
हमीरपुर के बाद अटल जलशक्ति यात्रा अगले पड़ाव महोबा के लिए निकल पड़ी।