★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
भाजपा-शिवसेना की आशीर्वाद यात्रा घाटकोपर पश्चिम के छत्रपति शिवाजी महाराज चौक से हुआ आरम्भ
हजारों बीजेपी शिवसेना कार्यकताओं के साथ ही यात्रा में 10 हजार बाइक सवारों ने भी लिया भाग
♂÷हमें ख़ुशी है कि बाला साहेब ठाकरे का हिन्दुत्व और तीर धनुष निशान हमारे साथ है इसलिए जनता हमारे साथ मज़बूती से खड़ी है।
उक्त सम्बोधन विधायक व मुम्बई बीजेपी अध्यक्ष एड.आशीष शेलार ने आज घाटकोपर में बीजेपी शिवसेना की बहुचर्चित आशीर्वाद यात्रा के शुभारंभ के मौके पर कही।
मालूम हो कि बीजेपी शिवसेना ने एमवीए ख़ासकर उद्धव गुट को अपनी ताक़त दिखाने और अपने को बाला साहेब ठाकरे के हिन्दुत्व और उनके राजनीतिक उत्तराधिकार का हक़दार साबित करने के लिए आज से अपनी बहुचर्चित आशीर्वाद यात्रा घाटकोपर से शुरू कर दिया है।

बीजेपी और मुख्यमंत्री एकनाथ शिन्दे को मिली शिवसेना ने घाटकोपर पश्चिम के अमृतनगर के छत्रपति शिवाजी महाराज चौक में शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करने और अयोध्या से लाये गए तीर धनुष को उठाकर करने से हुई।
बीजेपी शिवसेना के नेताओं के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं समेत 10 हज़ार बाइक सवारों ने भी भाग लिया।
यात्रा मुम्बई अध्यक्ष आशीष शेलार, मनोज कोटक की उपस्थिति में अयोध्या से लाए गए धनुष को उठाने के साथ हुई। यह यात्रा कुल छह लोकसभा क्षेत्रों में शुरू होगी।
आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत छत्रपति शिवाजी महाराज की अश्वारोही प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। यात्रा में 10,000 से अधिक कार्यकर्ताओं ने बाइक पर सवार होक भाजपा-शिवसेना के झंडे फहराते हुए भाग लिया। यह पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार मुलुंड के बलराजेश्वर मंदिर तक की गई।
इस मौके पर विधायक राम कदम, मिहिर कोटेचा, पराग शाह सहित भाजपा के पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद थे।



