(आलोक तिवारी)
(मथुरा)
अवैरनी निवासी अतुल चौधरी उर्फ भोला पहलवान ने आगरा में हुए भारोत्तोलन प्रतियोगिता में 170 किलोग्राम चेस्ट भार उठाकर प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने जिले व अपने माता पिता व गांव का नाम उज्ज्वल किया है।
आगरा में हुई प्रतियोगिता में लगभग 20 जिलों से वेट लिफ्टरआजमाईश के लिए आए थे,जिसमे भोला पहलवान ने 170 किलोग्राम चेस्ट वेट उठाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
अतुल चौधरी जिले के बलदेव गांव अवैरनी के निवासी है अतुल के पिता अध्यापक है और दादा सेवा निवृत्ति अध्यापक है।
अतुल कैरियर के रूप में वेट लिफ्टिंग को चुना और एक अच्छा मुकाम हासिल किया, अतुल प्रदेश स्तर पर भी कई अवार्ड जीते हैं।
अतुल चौधरी युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते है और बालाजी अखाड़े पर भी पहलवानों के दाव पेच सीखते व सिखाते है।
मेडल जीतकर आने पर बलदेव क्षेत्र में जगह जगह उनका उत्साह के साथ स्वागत किया गया ।
अवैरनी के ग्राम प्रधान होशियार सिंह ने उनका फूल माला व साफ़ा बांधकर स्वागत किया और कहा कि अतुल ने अपने माता पिता व गांव के साथ साथ बलदेव क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
उनके पिता देशराज सिंह व दादा शोभरन सिंह ने भावुक होते हुए बताया की हमे गर्व है की हमारे घर में ऐसे होनहार बेटे का जन्म हुआ जिसने हमारा नाम फक्र से ऊंचा किया ।
किसान नेता चौधरी लेखराज सिंह प्रधान व बालाजी अखाड़ा संयोजन अजीत पहलवान ने बताया कि अतुल बचपन से ही बढ़िया वेट लिफ्टर था।
स्वागत व सम्मान समारोह में होशियार प्रधान, चौधरी लेखराज पहलवान , अजीत पहलवान , अजय प्रधान , मास्टर खेम सिंह , ब्रज केसरी फाला पहलवान , संदीप सिकरवार , सोनू सिकरवार,नीरज चौधरी जयप्रकाश फ़ौजी, देश चौधरी, राहुल वैदिक ,योगेश ,पीतम काका , बलवीर बाबा , रज्जो पहलवान आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।




