(मुकेश सेठ)
(मुम्बई)
गौतम बुद्ध नगर जनपद के ग्रेटर नोएडा में द्विवार्षिक चुनाव को लेकर अनमोल इंडस्ट्रीज इंप्लाइज यूनियन संम्बध्द- सी. आई. टी. यू. की आम सभा यूनियन अध्यक्ष मुकेश कुमार राघव की अध्यक्षता में सूरजपुर ग्रेटर नोएडा पार्क में हुई।
सभा में यूनियन के दो साल के कामकाज की समीक्षा और आगामी वर्षों में यूनियन की भूमिका पर विचार विमर्श कर आगे की दिशा तय की गई।
आमसभा में विचार विमर्श के बाद पुरानी कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को सर्वसम्मति से पुनः चुना गया जिसमें अध्यक्ष- मुकेश कुमार राघव, उपाध्यक्ष- जितेन्द्र चौधरी, राम प्रकाश, महामंत्री- गंगेश्वर दत्त शर्मा, मंत्री- रामसागर, मनोज वेश्य, कोषाध्यक्ष- सुखलाल, कार्यकारणी सदस्य- ईश्वर दत्त शर्मा, अंजलि शरण व अशोक को चुना गया। चुनी गई नई कमेटी सदस्यों का कर्मचारियों ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।
आम सभा को सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा, सचिव रामस्वारथ आदि ने सम्बोधित किया।