(मुकेश सेठ)
(मुम्बई)
✓ किसानों की परेशानियों का किया जाएगा हल: सारनाथ गांगुली
✓ अखिल भारतीय किसान सभा ने किसानों की समस्याओं को लेकर एनपीसीएल के आला अफसरान से की मुलाकात
आज अखिल भारतीय किसान सभा गौतम बुद्ध नगर इकाई ने एनपीसीएल के उच्च अधिकारियों से बैठक की।
बैठक में एचपीसीएल की ओर से सारनाथ गांगुली एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में क्षेत्र के किसानों के बिजली के बिल व बिजली चोरी के मुकदमो पर वार्तालाप हुई। किसान सभा की ओर से मांग रखी गई कि बिजली के बड़ा चढ़ा कर भेजे गए बिलों को खत्म किया जाए और साथ ही ग्रामीणों एवं किसानों के ऊपर दर्ज़ किए गए चोरी के सभी मुकदमे वापस हो।
वार्ता के अंत में एनपीसीएल के अधिकारियों ने किसान सभा को आश्वासन किया कि जल्द से जल्द किसानो की सभी परेशानियों का हल किया जाएगा।

इस मौके पर वीर सिंह नागर बादलपुर ने कहा कि 27 मार्च 2024 से धरने शुरु होने से आज तक एनपीसीएल में किसानों की सुनवाई नहीं की है, इस बीच किए गए चोरी के मुकदमे सभी निरस्त किए जाएं।
महासचिव जगबीर नंबरदार ने कहा कि यदि जल्द से जल्द किसानो की परेशानियों का हल नहीं किया गया तो किसान सभा जल्द ही एनपीसीएल पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
इस मौके पर अशोक भाटी बिरौंडा, मोनू मुखिया सैनी, प्रशांत भाटी पाली, निशांत रावल घोड़ी, सुधीर रावल, सचिन भाटी चोगानपुर, सुदेश सुनपूरा, कूड़े सिंह, बाबा संतराम, श्याम सिंह प्रधान पाली आदि लोग मौजूद रहे।




