(मुकेश सेठ)
(मुम्बई)
लोकसभा प्रत्याशी सिंह ने परिजनों को हरसंभव मदद का दिलाया भरोसा और आला अफसरान से मौके से बात कर शीघ्र कठोर कानूनी कार्यवाई की बात कही
मडियाहू के ऊँचनी कलां गांव में 4 मार्च को जमीन की पैमाईश के दौरान संजय सिंह की गला रेत कर की गई थी हत्या
गत 4 मार्च से मडियाहू कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ऊंचनी कलां में जमीन की पैमाईश के दौरान पैदा हुए विवाद में संजय सिंह की धारदार हथियार से गला रेत कर नृशंस हत्या कर दी गईं थीं।
जिसमें पुलिस ने प्रधानपति और उसके पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है बाकी के आ अभी भी पुलिस नही पकड़ पाई है।
आज बुधवार को मृतक संजय सिंह के घर ऊंचनी कलां में जौनपुर सदर लोकसभा 73 सीट से बीजेपी के प्रत्याशी व पूर्व गृहराज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने अपने समर्थको के साथ पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और शोक संवेदना प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
लोकसभा प्रत्याशी ने परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने मौके से ही आला अधिकारियों से मोबाइल से बात कर अन्य फरार आरोपियों के विरुद्ध गिरफ्तारी और कठोर कदम उठाए की बात कही।
इस दौरान भाजपा प्रवक्ता ओमप्रकाश सिंह,रत्नाकर सिंह,अजीत सिंह,धनंजय सिंह चैयरमैन ,राजेश मौर्य ,मनोज ओझा आदि लोग रहे।




