(आलोक तिवारी)
(मथुरा)
√ राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह ने कहा कि सत्य को कितना भी छुपाया जाए वह बाहर आ ही जाता है
भारतीय जनता पार्टी महानगर के सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा गोधरा रेलवे स्टेशन पर 59 रामभक्तों को गोधरा में बोगी में जलाकर मार डालने वाली घटना पर आधारित फिल्म साबरमती रिपोर्ट देखी।
महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी के नेतृत्व में वरिष्ठ भाजपाइयों जिनमें राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह,मेयर विनोद अग्रवाल,एमएलसी ठाकुर ओमप्रकाश सिंह,विधायक पूरन प्रकाश,पूर्व अध्यक्ष चेतन स्वरूप पाराशर,क्षेत्रीय मंत्री विनोद चौधरी आदि ने फ़िल्म देखी।
तेजवीर सिंह ने बताया कि सत्य को कितना भी छुपाया जायें पर सत्य बाहर आ ही जाता हैं ये फिल्म उसी सच को दिखाती हैं।
विनोद अग्रवाल ने फ़िल्म को देखकर बताया कि मन व्यथित हुआ और निर्दोषों के साथ हुआ वो असहनीय हैं।
घनश्याम लोधी ने बताया कि जो सच को छुपाकर देश की जनता और पीड़ितों के साथ जो अन्याय किया हैं उसकी पुनः जाँच हो और कोई दोषी रह गया हो उसे फिर सजा मिलें।
सुबह से ही सैकड़ों कार्यकर्ता फ़िल्म देखने के लिये उत्सुक नजर आये।




