★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
बीजेपी ने 450 मंडलों के 25 हज़ार गोविंदाओं का 10-10 लाख का कराया है बीमा
इस बार का दही हंडी उत्सव होगा परिवर्तनकारी=आशीष शेलार
♂÷महायुति सरकार के दौरान हिंदू त्योहार जोर-शोर से मनाए जा रहे हैं और हर वर्ष की भाँति इस बार भी मुंबई भारतीय जनता पार्टी ने 400 से ज्यादा स्थानों पर दही हांडी उत्सव का आयोजन किया।
बीजेपी ने कहा कि परिवर्तन का दही हांडी समारोह वर्ली विधानसभा क्षेत्र के जंबूरी मैदान से शुरू होगा तो वहीं, मुंबई बीजेपी ने 450 मंडलों के 25 हजार गोविंदाओं को 10 लाख का बीमा कवर दिया है।
इसके अलावा मुंबई बीजेपी अध्यक्ष सांसद, विधायक, स्थानीय पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर दही हांडी उत्सव का आयोजन किया है।
विधायक व मुम्बई भाजपाध्यक्ष आशीष शेलार ने कहा वर्ली के जंबूरी ग्राउंड पर दही हांडी का पहला इनाम 3 लाख 33 हजार रुपये रखा गया है, विजेताओं को उत्कृष्ट पुरस्कार और सम्मान बैज दिए जाएंगे।

मुंबई बीजेपी की ओर से हर साल जगह-जगह दही हांडी का आयोजन किया जाता है, त्योहारों और परंपराओं को संरक्षित करने के लिए बीजेपी की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस साल भी बीजेपी द्वारा आयोजित अभ्यास शिविर को लोगों की तरफ़ से भरपूर प्रोत्साहन मिल रहा है। शिविर में 150 से अधिक गोविंदा दस्तों ने भाग लिया,सभी ने करीब पांच से छह लेयर बनाकर सलामी दी और प्रत्येक टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार ने कहा कि इस वर्ष मुंबई में दही हांडी उत्सव परिवर्तनकारी होगा।




