★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
मुम्बई अध्यक्ष व विधायक एड.शेलार नें पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री व उपाध्यक्ष अमरजीत मिश्र के अभियान का किया शुभारंभ
♂÷मुंबई भाजपा ने महाराष्ट्र को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू की गई “एक मिनिट मुहीम” के प्रति जन जागरण अभियान शुरू किया है। मुंबई भाजपा अध्यक्ष व विधायक एड. आशीष शेलार के मार्गदर्शन में उपाध्यक्ष व पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री अमरजीत मिश्र ने कांदीवली , बोरिवली व दहिसर में रविवार को यह जन जागरण अभियान चलाया।
श्री मिश्र ने ऑटो , टैक्सी स्टैंड पर जुटे लोगों से आग्रह किया कि हमें अपने अधिकारों की जानकारी तो है लेकिन अपने कर्तव्यों का भान नहीं है। सरकार सुविधा तो उपलब्ध कराती है लेकिन हम शहर में स्वच्छता नहीं रखते। उन्होंने कहा क़ि यदि पानी पीकर हम बोतल सड़क पर फेंक देते हैं, सार्वजनिक जगहों पर थूकते हैं और सब्ज़ी ख़रीदने पर प्लास्टिक की थैली लेते हैं तो यदि यह सब करने से पहले सिर्फ़ एक मिनिट सोचें तो पानी की बोतल कचरे के डिब्बे में फेकेंगे, थूकने के लिए बनी जगहों पर ही थूकेंगे और सब्ज़ी लेने जाने से पहले एक मिनिट सोचेंगे तो अवश्य घर से कपड़े की थैली लेकर निकलेंगे।
उन्होंने कहा क़ि मुंबई ने हमारे सपने पूरे किए हैं अब बदले में मुंबई को भी कुछ सौग़ात देने का समय आ गया है। महाराष्ट्र की १३ करोड़ जनता यदि रोज़ एक मिनिट इस संबंध में सोचेगी तो प्रदेश की स्वच्छता के लिए १३ करोड़ मिनिट मिलेगा। महाराष्ट्र सरकार की यह मुहिम पूरी तरह सफल हो जाएगी। श्री मिश्र ने बताया कि कांदीवली के लोखंडवाला सर्कल व बोरिवली पूर्व स्टेशन पर लोगों ने रुक रुक कर हमारे जन जागरण अभियान को अपना समर्थन दिया।
आयोजन उत्तर भारतीय मोर्चा के उत्तर मुंबई ज़िला के महामंत्री शिवदयाल मिश्र ने किया था। उत्तर मुंबई भाजपा के उपाध्यक्ष प्रशांत पुजारी , मयूर , रामनिरंजन गुप्ता , राकेश मौर्य आदि उपस्थित थे।




