★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
मराठी भाषा संवर्धन के साथ संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए बृहन्मुंबई नगर निगम द्वारा एक अभिनव पहल
♂÷बृहन्नमुम्बई नगर निगम के आयुक्त इकबाल सिंह चहल और अतिरिक्त नगर आयुक्त (पूर्वी उपनगर) श्रीमती अश्विनी भिड़े के मार्गदर्शन में विभिन्न गतिविधियाँ नियमित रूप से चलाई जा रही हैं।
इसके अंतर्गत बृहन्मुंबई नगर निगम मुख्यालय के नव विस्तारित भवन के भूतल पर रेस्तरां परिसर में पुस्तक बिक्री हॉल का उद्घाटन अतिरिक्त नगर आयुक्त (पूर्वी उपनगर) श्रीमती अश्विनी भिडे के द्वारा किया गया। इस अवसर पर अपर आयुक्त (उद्यान) किशोर गांधी, मुख्य श्रम अधिकारी सुनील जांगले, थिएटर और स्विमिंग पूल समन्वयक संदीप वैशम्पायन और डिंपल प्रकाशन, अशोक मुले सहित संबंधित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

मराठी भाषा को बढ़ावा देने और विकसित करने के लिए बृहन्मुंबई नगर निगम प्रशासन ने इस साल की शुरुआत में पुस्तक प्रकाशकों को बृहन्मुंबई नगर निगम के थिएटरों और स्विमिंग पूल के परिसर में एक निश्चित अवधि के लिए जगह प्रदान करने का निर्णय लिया था। तदनुसार, इस वर्ष के मराठी भाषा दिवस पर लेखक सदानंद मोरे द्वारा दो स्थानों पर पुस्तक बिक्री हॉल का शुभारंभ किया गया। इसी कड़ी में बृहन्मुंबई नगर निगम मुख्यालय में पुस्तक बिक्री हॉल का शुभारंभ किया गया।गत दिनों चेंबूर में जनरल अरुण कुमार वैद्य स्विमिंग पूल कॉम्प्लेक्स, विलेपार्ले में दीनानाथ मंगेशकर थिएटर कॉम्प्लेक्स और बोरीवली में प्रबोधनकर ठाकरे थिएटर कॉम्प्लेक्स आदि में पुस्तक बिक्री हॉल शुरू हो चुके हैं।
जबकि बृहन्मुंबई नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में आने वाले अन्य थिएटरों और स्विमिंग पूलों सहित कुछ अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर पुस्तक बिक्री हॉल शुरू करने का प्रस्ताव है।

यह जानकारी थिएटर और स्विमिंग पूल के समन्वयक संदीप वैशम्पायन ने दी।



