★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
विधायक व बीजेपी मुम्बई अध्यक्ष आशीष शेलार नें कहा हिन्दू हृदय सम्राट बाला साहेब ठाकरे के आदर्शों पर चलने का दावा करने वाली उद्धव शिवसेना कर रही CAA का विरोध
देश के जनाधार विहीन नेता विपक्षी एकता के नाम पर करा रहें पटना में फ़ोटो सेशन कहा विधायक प्रसाद लाड ने
डॉ मुखर्जी के संकल्पों को सिद्धि तक पहुँचाने वाले पीएम मोदी नये भारत के हैं विश्वकर्मा कहा अमरजीत मिश्र ने
♂÷दीप कमल फाउंडेशन संस्था द्वारा दादर के सावरकर सभागार में आयोजित समारोह में “मुखर्जी से मोदी तक- संकल्प से सिद्धि तक” विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया।
देश प्रेम व राष्ट्र की एकता अखंडता को लेकर एक भाव पूर्ण कार्यक्रम ने लोगों की आँखें नम कर दी।बलिदानी सुधाकर भट्ट की वीर पत्नी प्रतिभा भट्ट व पूर्वोत्तर भारत में सामाजिक कार्य करने वाले अतुल कुलकर्णी को स्मृति चिन्ह व चेक देकर विधायक व मुम्बई अध्यक्ष आशीष शेलार ने सम्मानित किया।
कार्यक्रम मे भाजपा मुंबई अध्यक्ष के अलावा विधान परिषद सदस्य प्रसाद लाड, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष चित्राताई वाघ , अरुण देव व मधु चव्हाण आदि लोग उपस्थित थे।
इस अवसर पर भाजपा मुंबई अध्यक्ष आशीष शेलार ने कांग्रेस से गलबहियां करने वाले शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि बीजेपी से सवाल पूछा जाता है कि आप आजादी की लड़ाई में कहां खड़े थे? लेकिन बुनियादी तौर पर हमारा उनसे सवाल है कि आप किस दुनिया में रहते हैं? आपके संगठन का जन्म ही 1960 में हुआ था। जहां तक स्वतंत्रता संग्राम में हमारी भागीदारी का सवाल है? तो इसे समझने के लिए डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के जीवन को समझना होगा।
अध्यक्ष शेलार ने कहा कि अगले साल डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के आयोजन से पहले आयोजकों की ओर से डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के जीवन संघर्ष पर लिखी गई किताबे मातोश्री, सिल्वर ओक और नाना पटोले को भेजी जाएंगी ताकि वे डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बारे में पढ़ कर जान सकें कि भाजपा का स्वतंत्रता संग्राम में और आजादी मिलने के बाद क्या योगदान रहा।
विधायक शेलार ने उद्धव गुट की शिवसेना से सवाल पूछा कि हिंदू हृदय सम्राट बाला साहेब ठाकरे के आदर्शों पर चलने का झूठा दावा करने वालों की पिछले हफ्ते शिव सेना भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जहां CAA का विरोध किया गया।
उन्होंने सवाल किया कि उद्धव ठाकरे बताएं कि दूसरे देशों में जिन हिंदुओं के साथ अन्याय हुआ है, उनके लिए कौन सा कानून है?
बीजेपी नेता शेलार ने कहा कि यह उन कानूनों के खिलाफ था जो हमारे देश की रक्षा करते हैं। आज भाजपा उन लोगों का सम्मान कर रही हैं जिन्होंने देश के लिए बलिदान दिया और अपना पूरा जीवन हिंदुओं के लिए बिताया।यूबीटी शिवसेना और बीजेपी में यही अंतर है इसलिए उन्हें हमसे सवाल नहीं करना चाहिए।
इस अवसर पर विधायक प्रसाद लाड ने कहा कि देश के जनाधार विहीन नेताओं की बैठक के नाम पर पटना में फोटो सेशन हो रहा है।
बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष चित्रा वाघ ने बलिदानी परिवार को समर्पित, इस आयोजन के संयोजक अमरजीत मिश्र की प्रशंसा की।
आयोजक पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री अमरजीत मिश्र ने अपने सम्बोधन में कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता अखण्डता को अक्षुण्ण बनाये रखने के लिए अपने प्राणों का उत्सर्ग कर दिया था।
मुम्बई प्रदेश उपाध्यक्ष मिश्र ने आगे कहा “सबका साथ,सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास”की कार्यसंस्कृति को मूर्त रूप देने वाले प्रधानमंत्री मोदी”नए भारत के विश्वकर्मा”हैं।
बीजेपी नेता ने कहा कि आज का भारत घर में घुसकर मारता है, जो डिजिटल इंडिया की तरंगों पर थिरकता है, राष्ट्र रक्षा ही इस सरकार का धर्म है।
पूर्वोत्तर भारत के बदलते सकारात्मक हालात पर अतुल कुलकर्णी ने अपने विचार रखे, संचालन नीरज उबारे ने किया।




