★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
फ़िल्म निर्माता, अभिनेता व सुप्रसिद्ध टीवी कलाकार करणवीर वोहरा ने सांसद रविकिशन के बड़े भाई के असामयिक निधन पर जताया शोक
♂÷गोरखपुर के संसद सदस्य व प्रख्यात फ़िल्म अभिनेता रविकिशन के बड़े भाई की आज रविवार को मुम्बई के निजी हॉस्पिटल नानावती में इलाज़ के दौरान हृदयगति रुकने से हुई मौत से फ़िल्म इंडस्ट्री बॉलीवुड में भी शोक की लहर दौड़ गयी है।
सुप्रसिद्ध टीवी कलाकार-फ़िल्म अभिनेता व निर्माता करणवीर वोहरा ने सांसद के भाई के निधन पर दुःख जताया है।
फ़िल्म अभिनेता करणवीर वोहरा ने कहा कि रविकिशन जी के इस आपद शोक की घड़ी में, मैं उनके साथ हूँ और ईश्वर से प्रार्थना करने के साथ ही उनके व उनके शोकग्रस्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूँ।




