★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
*उच्च शिक्षा की डिग्री हासिल कर लोग महानगरों से लौट छोटे शहरोँ में प्रतिष्ठान्न खोल दूसरे को भी दे रहे रोजगार*♂÷उत्तरप्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष/ जिलाध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदू ने कहा कि सरकारी नौकरी के साथ साथ प्राइवेट नौकरी न मिलने के चलते आज का पढ़ा लिखा युवा वर्ग अपने खुद का रोजगार करने के लिए तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसकी बानगी इन दिनों नगर में देखने को मिल रही है।एमबीए की डिग्री लेने वाले युवा जिस तेजी से आज स्वरोजगार कर न सिर्फ अन्य लोगों को रोजगार दे रहे हैं बल्कि अच्छा मुनाफा कमा कर आत्मनिर्भर भारत की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। इंदू सिंह ने उक्त बातें जेसीज चौराहे से ओलंदगज मार्ग स्थित एमबीए केक वाले के प्रतिष्ठान्न के उद्घाटन समारोह के बाद पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि आज चाय, पान से लेकर खान पान की हर तरह के लजीज पकवान के छोटे छोटे स्टोर देश के विभिन्न शहरों में रिकार्ड तोड़ मुनाफा कमा रहे हैं और इससे अछूता अब हमारा जिला नहीं रहा। हमारे जिले के युवा एमबीए की डिग्री लेने के बाद ऐसे प्रतिष्ठान्न को खोलकर उन लोगों के लिए मिसाल पेश कर रहे हैं जो बड़ी डिग्री लेने के बाद भी देश की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आत्मनिर्भर भारत के कदम से कदम मिलाकर चलने को तैयार हैं। इस मौके पर प्रतिष्ठान्न के संचालक एमबीए डिग्री धारक मोहम्मद कैफ ने कहा कि मुंबई जैसे महानगर के कारीगर आज छोटे छोटे शहरों में जाकर लोगों को जायके का नया स्वाद देने के लिए तैयार हैं और हम लोग अपने प्रतिष्ठान्न के जरिए लोगों के जीवन की खुशियों में शमिल होकर अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के साथ देश की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में जुटे हैं। इस मौके पर संजय सिंह, हसन जाहिद खान बाबू, अजादार हुसैन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।




