★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
बीजेपी ऑफिस में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक पाटिल अपने सैकड़ो समर्थकों समेत शामिल हुए बीजेपी में
उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि श्री पाटिल व उनके समर्थकों के पार्टी में आने से रायगढ़ में पार्टी होगी और मजबूत
♂÷महाराष्ट्र के जिला रायगढ़ के पेण विधानसभा से शेकाप पार्टी के पूर्व विधायक धैर्यशील पाटिल मंगलवार को अपने तमाम समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक चंद्रशेखर बावनकुले ने पूर्व विधायक पाटिल और उनके समर्थकों का स्वागत किया और उनके पार्टी में शामिल होने पर बधाई दी।
बीजेपी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित नवप्रवेशी पूर्व विधायक पाटिल व उनके तमाम समर्थकों व अन्य को सम्बोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि श्री धैर्यशील पाटिल ने अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर बढ़िया फैसला लिया है और उनका और उनके समर्थकों का सम्मान पार्टी क़ायम रखेगी।
उन्होंने आशा व्यक्त की कि श्री पाटिल के बीजेपी में आने से रायगढ़ में भारतीय जनता पार्टी और मजबूत होगी।
इसके अलावा शाहदा जिला नंदुरबार, परभणी, वसई विरार से कांग्रेस, अखिल भारतीय सेना के कई पार्टी कार्यकर्ता भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।
दरिशशील पाटिल के साथ जिला परिषद सदस्य नीलिमताई पाटिल, महादेव दिवेकर, दत्तात्रेय पाटिल, प्रभाकर म्हात्रे और पेण बाजार कमेटी के अध्यक्ष परशुराम पाटिल,पेण नगर पालिका के पार्षद सुनीता जोशी, शोमेर पेनकर, ममता पाटिल, संतोष पाटिल भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।

वहीँ वसई विरार स्वराज्य शक्ति एसोसिएशन के अध्यक्ष हितेश देशमुख, प्रसाद सांखे, शुभम सिंह, संदीप सिंह, उपेंद्र सिंह कांग्रेस कार्यकर्ता पोपट पासरकर, ए. भा. शिवसेना के सियाराम मिश्रा, नानासाहेब सोनवणे, शहादा जिला नंदुरबार के आदिवासी पारधी सांस्कृतिक और शैक्षिक बोर्ड के अध्यक्ष, परभणी के सामाजिक कार्यकर्ता निवृत्ति काले भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।
इसी कार्यक्रम में यह घोषणा की गई कि दिग्गज अभिनेत्री प्रिया बेर्डे को भाजपा राज्य सांस्कृतिक गठबंधन का समन्वयक नियुक्त किया गया है और प्रिया बेर्डे को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले द्वारा नियुक्ति पत्र दिया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से महाराष्ट्र सरकार में लोकनिर्माण मन्त्री रवींद्र चव्हाण, पूर्व गृहराज्य मन्त्री व प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह,विधायक प्रशांत ठाकुर, विधानपरिषद सदस्य निरंजन डावखरे,प्रदेश महासचिव विजय चौधरी,प्रशांत ठाकुर,विक्रांत पाटिल आदि तमाम बीजेपी के नेता मौजूद रहे।




