★आलोक तिवारी★
★मथुरा★
लोगों ने पुलिस से जताई दुष्कर्म के बाद हत्या किये जाने की आशंका
♂÷मथुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पेड़ पर विवाहिता शव लटका मिलने से सनसनी फैल गई, इसकी ख़बर फ़ैलते ही घटनास्थल पर भीड़ इकट्ठी हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर निवासी तेरसिंह की पुत्री सोनिया 22 वर्ष की शादी चार माह पूर्व तालेवार निवासी जहांनपुर थाना फतेहपुर सीकरी जिला आगरा के साथ हुई थी।
सोनिया अपने मायके में रह रही थी वह सोमवार को 11 बजे के करीब घर से खेत जाने की बात कहकर गई थी।देर शाम तक नहीं लौटने पर सोनिया की तलाश की गई तो गांव से लगभग 1 किलोमीटर दूर पिता के खेत में खड़े पेड़ पर रस्सी से लटकी हुई मृत अवस्था में मिली।
इस सूचना पर पूरे गांव में हड़कंप मच गया भारी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है ।
घटना के संबंध में पोस्टमार्टम गृह पर मौजूद लोगों ने बताया सोनिया ने आत्महत्या नहीं बल्कि उसकी हत्या की गई है उसके साथ दुष्कर्म होने से भी इंकार नहीं किया जा सकता। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक से उनके सरकारी सीयूजी नंबर पर फोन किया गया लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया,इसलिए पुलिस की प्रथम दृष्टिया जांच में क्या पाया गया यह जानकारी नहीं हो पायी।
पोस्टमार्टम हाऊस पर ग्रामीणों के अलावा बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष गोवर्धन सिंह, महासचिव ओम प्रकाश सिंह बघेल, जिला उपाध्यक्ष ठाकुर रामेश्वर सिंह, जिला प्रभारी किशोर कुमार ,भानु प्रताप सिंह ,मुनेंद्र सिंह निगम, विधानसभा अध्यक्ष हरीश चंद्र, प्रजापति बलदेव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी प्रेमचंद्र कदम के अलावा अनेक लोग उपस्थित थे ।



