★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री 12 बजे दर्शन,आरती के बाद 12.30 बजे श्रीराममंदिर निर्माण कार्य का लेंगे जायजा
♂÷मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में आज महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आ रहे हैं।
तय कार्यक्रम के अनुसार उपमुख्यमंत्री फडणवीस 12 बजे श्रीराम लला के दर्शनोपरांत उनकी आरती में शामिल होंगे।उसके पश्चात 12.30 बजे श्रीराममंदिर के हो रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण करेंगे।
विदित हो कि श्रीराममंदिर के दरवाजों आदि के साथ लकड़ी के कार्य हेतु महाराष्ट्र के चंद्रपुर से लकड़ी आ रही हैं।
उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिन्दे भी श्रीराम लला के दर्शन के लिए आगामी कुछ ही दिनों में आने वाले हैं।




