(आलोक तिवारी)
( मथुरा)
वामन जयंती पर्व पर श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से शाम तक यहां उमड़ती रही। श्रद्धालुओं ने श्रीदाऊजी महाराज के चरण दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। मेरौ दाऊ बाबा मैं दाऊ बाबा कौ की गूंज मंदिर प्रांगण में गुंजायमान होती रही।
रविवार को श्री दाऊजी महाराज मंदिर में देश के कौने कौन से आए श्रद्धालुओं की भीड़ दर्शनों को उमड़ती रही। मंदिर के सेवायतों ने श्री दाऊजी महाराज का भगवान वामन के रुप में विशेष विशेष श्रृंगार धारण कराया गया। श्रद्धालुओं की भीड़ एक टक होकर ब्रज के राजा के चरण दर्शनों को आतुर दिखाई दे रही थी। बतादें कि यहां चरण दर्शन वर्ष में एक बार ही होते हैं। श्रद्धालुओं ने अपने अराध्य इष्ट श्री दाऊजी महाराज का माखन मिश्री चिरवा चनौरी का भोग प्रसाद लगाया। श्री दाऊजी महाराज की जय व रेवती मैया की जय की गूंज गूंजती रही।




