(मुकेश सेठ)
(मुम्बई)
✓ आज के भोजन का प्रबन्ध समाज सेविका मंजू सूद ने अपने स्वर्गीय पिता एसएन सूद की स्मृति में कराया
गौतमबुद्ध नगर के नोएडा में जरूरतमंद लोगों की सेवा में रात दिन लगी दीदी की रसोई ट्रस्ट ने आज गुरुवार को ट्रस्ट की अध्यक्ष रितु सिन्हा व कोषाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा के नेतृत्व में सेक्टर- 15, नोएडा साई मन्दिर पर गरीब जरूरतमंद लोगों को निशुल्क भोजन का वितरण किया।
इस अवसर पर दीदी की रसोई ट्रस्ट की अध्यक्ष व समाजसेविका रितु सिन्हा, ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि हमारी संस्था लगातार गरीब जरूरतमंद लोगों की सेवा में लगी रहती है और संस्था की ओर से अलग-अलग स्थानों पर प्रतिदिन गरीब जरूरतमंद लोगों, बच्चों को भोजन का वितरण किया जाता है और हमारा यह प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
आज के भोजन का प्रबंध सेक्टर- 14 नोएडा निवासी समाज सेविका मंजू सूद ने अपने स्वर्गीय पिता श्री ऐस. ऐन. सूद (श्री सुरेंद्र नाथ सूद) की जन्म शताब्दी के अवसर पर किया।
तथा भोजन वितरण में ट्रस्ट की वरिष्ठ पदाधिकारी केसरी देवी, अंजली झा, अनीता शर्मा, सुरेश अग्रवाल, बबीता, पिंकी, विनोद शर्मा आदि ने सहयोग किया।