(मुकेश सेठ)
(मुंबई)
√ दैनिक भास्कर के वरिष्ठ पत्रकार विनोद यादव लगातार दूसरी बार कोषाध्यक्ष पद पर कब्जा बनाये रखने में रहे सफ़ल
महाराष्ट्र में पत्रकारिता करने वाले पत्रकारों के सर्वोच्च संगठन “मंत्रालय पत्रकार संघ” (मंत्रालय आणि विधिमंडल वार्ताहर संघ) के द्विवार्षिक चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। जिसके अनुसार दैनिक पुढारी अखबार के वरिष्ठ पत्रकार दिलीप सपाटे 124 वोट पाकर अध्यक्ष, इंडियन एक्सप्रेस अखबार के आलोक देशपांडे उपाध्यक्ष 80 वोट हासिल कर उपाध्यक्ष और लोकमत अखबार के दीपक भातुसे 95 वोट पाकर महासचिव के पद पर विजय पताका फहराया है।

वहीं दैनिक भास्कर ग्रुप के वरिष्ठ पत्रकार विनोद यादव लगातार दूसरी बार कोषाध्यक्ष चुने गये हैं। श्री यादव मंत्रालय में हुए चुनाव प्रक्रिया के तहत 101 पत्रकारों का मत पाकर कोषाध्यक्ष चुने गये।
मंत्रालय आणि विधिमंडल वार्ताहर संघ के द्विवार्षिक चुनाव में 5 कार्यकारिणी सदस्य भी चुनाव प्रक्रिया के तहत चुने गये हैं।
जिसमें मनोज दुबे (104 वोट), सुजित महामुलकर (102 वोट), खंडूराज गायकवाड (100 वोट), प्रशांत बारसिंग (91 वोट) और राजन शेलार (87 वोट) शामिल हैं।
विदित हो कि इस नयी कार्यकारिणी का कार्यकाल 2025 से 31 जनवरी 2027 तक रहेगा।